अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने सोशल मीडिया पर किया ऐसे शब्दों का इस्तेमाल, वायरल हो रहा वीडियो
आलिया अक्सर ही चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडीया पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह गाली देती हुई नजर आ रही हैं।वीडियो में आलिया किसी और को नहीं बल्कि अपने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे को गालियां दे रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अनुराग कश्यप बॉलीवुड के उन निर्देशकों में शुमार हैं, जो लीग से हटकर फिल्में बनाते हैं। अनुराग की तरह ही उनकी बेटी आलिया कश्यप भी काफी टैलेंटेड हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर तो आलिया अक्सर ही चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडीया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गाली देती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में आलिया किसी और को नहीं, बल्कि अपने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे को गालियां दे रही हैं। दरअसल, आलिया इंस्टाग्राम पर चल रहे एक ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर आजकल 1997 में आयी रानी मुखर्जी की फिल्म 'राजा की आएगी बारात' का डायलॉग खूब वायरल हो रहा है और इस ऑडियो क्लिप पर यूजर्स खूब वीडियो बना रहे हैं। इसी ट्रेंड का हिस्सा बनते हुए आलिया ने भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो बनाया है।
वीडियो में आलिया और उनके बॉयफ्रेंड एक-दूसरे की तरफ देखते हुए वीडियो के ऑडियो पर लिपसिंक करते हैं। फैंस इस मजेदार वीडियो को खूब एंजॉय कर रहे हैं और लगाताक रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैंन ने लिखा, 'अपनी हंसी को अंदर रखना कितना कठिन था ??' तो दूसरे ने लिखा, 'यह बहुत क्यूट है।'
View this post on Instagram
आलिया ने कभी भी शेन के साथ अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश नही की। वह सोशल मीडीया पर खुद के साथ शेन की कई रोमेंटिक पिक्चर्स शेयर कर चुकी हैं। जिनकी वजह से वो कई बार ट्रोलर्स का निशाना भी बनी हैं। आलिया की ज्यादातर तस्वीरें उनके बोल्ड अंदाज को बयां करती हैं।
अनुराग कश्यप अपनी बेटी आलिया कश्यप के बेहद करीब हैं। जून 2021 में अनुराग ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें आलिया उन्हें लंच पर ले गई और अपने पैसे से बिल का भुगतान किया। अनुराग ने गर्व के इस पल को रिकॉर्ड कर लिया और फैंस के साथ शेयर किया।