यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी करने वाली हैं Anurag Kashyap की 23 साल की लाडली आलिया, काफी समय से लिव इन में रह रही थीं यूट्यूबर
Aaliyah Kashyap Engagement आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) ने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) के कुछ महीने पहले विदेश में सगाई ...और पढ़ें

HighLights
- आलिया ने पिछले साल की थी सगाई
- दिसंबर में शादी कर सकती हैं आलिया
- अनुराग कश्यप की बेटी हैं आलिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने माने फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप के घर जल्द खुशियां आने वाली हैं। खबर है कि उनकी बेटी आलिया कश्यप शादी करने वाली हैं। आलिया अपने अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं जिनसे पिछले ही साल उन्होंने सगाई की थी।
किस दिन शादी करेंगी आलिया?
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया विंटर वेडिंग का प्लान कर रही हैं और वो इसी साल 11 दिसंबर को शादी करने का प्लान कर रही हैं। आलिया और शेन की शादी का वेन्यु भी तय हो चुका है। दोनों मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में बॉम्बे क्लब में शादी करेंगे। आलिया की शादी की खबर सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट कैफी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं कश्यप फैमिली इसे इंटीमेट वेडिंग का प्लान कर रही है।

यह भी पढ़ें: Aaliyah Kashyap Engagement: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने ब्वॉयफ्रेंड शेन से मुंबई में की सगाई, देखें तस्वीरें
सगाई में आए थे कई सारे गेस्ट
बता दें कि आलिया काफी समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन संग लिव इन में रह रही हैं। शेन ने पिछले साल आलिया को अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया था। 3 अगस्त को कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सगाई कर ली थी। इस शादी में इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी नजर आए थे। वहीं उनकी फ्रेंड सुहाना खान और वेंदाग रैना, खुशी कपूर, मिज़ान जाफरी, इब्राहिम अली खान, पलक तिवारी अनुराग की एक्स वाइफ कल्कि केकला भी अपने ब्वॉयफ्रेंड और बच्चे के साथ पहुंची थीं।
.jpg)
शेयर की थीं खूबसूरत तस्वीरें
आलिया एक सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर और यूट्यूबर हैं। वो ब्लॉगिंग के जरिए अपनी लाइफ के कई अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फिलहाल फिल्मों में करियर बनाने का उनका कोई इरादा नहीं है। आलिया अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। सगाई के बाद आलिया बहुत ही प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिनमें कपल एक दूसरे के प्यार में डूबा नजर आया। फोटोज में आप देखेंगे तो आपको पता लगेगा कि शेन की नजर आलिया से हट ही नहीं रही थी।

अनुराग कश्यप ने साल 1997 में बतौर स्क्रीन राइटर अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1998 में उन्हें फिल्म 'सत्या' से पहचान मिली। बाद में उन्होंने एक एक्टर,डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उनकी गैंग्स ऑफ वासेपुर अभी भी कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है।
