छठ पूजा के लिए Anuradha Paudwal ने गाया पवित्र गीत, महापर्व से 50 दिन पहले हुआ ट्रेंड; मैया की भक्ति में डूबे लोग
भजन क्वीन अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने 29 साल पहले छठ पूजा का वो पवित्र भोजपुरी गाना गाया था, जो ...और पढ़ें
-1790420486174_m.webp)
अनुराधा पौडवाल ने छठ पूजा गीत हुआ ट्रेंड/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
इंटरनेट पर छाया अनुराधा पौडवाल का छठ गीत
छठ पूजा से पहले लोगों ने बनाई रील्स और वीडियो
1997 में गाया गया पारंपरिक भोजपुरी गीत आज भी पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल और बंगाली सहित कई भाषाओं में 5 हजार से अधिक गाने गा चुकीं अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में कई भजन गाए हैं।
29 साल पहले अनुराधा पौडवाल ने छठी मैया की भक्ति से जुड़ा एक ऐसा गीत गाया था, जो बिहार के महापर्व शुरु होने से 50 दिन पहले सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है और इस पवित्र गीत पर कई लोग लगातार रील्स और वीडियो बना रहे हैं।
छठ पूजा से पहले छाया अनुराधा पौडवाल का भक्ति गीत
छठ पूजा बिहार का महापर्व है, जिसमें चार दिन तक वहां के लोग पूरी तरह से भक्ति भाव में डूब जाते हैं। यह महापर्व 2026 में 13 नवंबर से शुरु हो रहा है और 16 नवंबर तक चलने वाला है। हालांकि, छठ पूजा के शुरु होने से 50 दिन पहले अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal songs) की सुरीली आवाज में गाया भोजपुरी गीत 'मारबो रे सुगवा धनुख से' (Maarbo Re Sugva Dhanukh Se) इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग बन चुका है। अक्टूबर के आसपास ये गाना पूरे सोशल मीडिया पर हर साल छाया रहता है।
अनुराधा पौडवाल ने छठी मैया के इस भक्ति गीत को साल 1997 में अपनी आवाज दी थी। 'मारबो रे सुगवा धनुक से' एक पारंपरिक भोजपुरी छठ गीत हैं, जो बिहार के महापर्व में सदियों से पीढियां गा रही हैं। हालांकि, जब अनुराधा पौडवाल की आवाज में यह गीत कमर्शियली रुप से गाया गया तो इस पारंपरिक गाने की लोकप्रियता और भी कई ज्यादा बढ़ गई।
-1790420469047.webp)
छठ पूजा पर बनाई गई एल्बम का है ये गाना
अनुराधा पौडवाल की आवाज में गाए गीत 'मारबो रे सुगवा धनुष से, सुगा गिरे मुरझाय' के जरिए भक्त एक तोते को ये चेतावनी देता है कि अगर उसने पूजा के फलों को झूठा किया तो वह उसे धनुष बाण मारकर गिरा देगा और वह गिरकर बेहोश हो जाएगा। यह सिंगल सॉन्ग नहीं, बल्कि 1997 में आई 'कांच ही बांस के बहंगिया' नाम का हिस्सा है।
Video Credit- T-Series Bhakti Sagar
इस एल्बम में अनुराधा पौडवाल के अलावा शारदा सिन्हा के भी कई गीत शामिल हैं। यह गीत इतने सालों के बाद भी हर छठ घाट और पंडालो की पहली पसंद है, जो पूरी तरह से लोगों को भक्ति भाव में लीन कर देते हैं।
