पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर बोले अनुपर खेर- 99 फीसदी लोगों को पता है कि वह क्या बोलेंगे
बॉलीवुड सेलेब्स इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस बीच अनुपर खेर ने कहा कि 99 फीसदी लोग जानते हैं क्या पीएम नरेंद्र मोदी क्या बोलने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Coronavirus: 22 अप्रैल को जनता कर्फ्यू का एलान किया गया। इसके बाद 24 अप्रैल से भारत सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की। इस लॉकडाउन की मियाद 14 अप्रैल यानी आज ख़त्म हो रही है। इस बीच सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से रूबरू होने जा रहे हैं। इसको लेकर लोगों एक किस्म का रोमांच है कि वह क्या बोलने वाले हैं। बॉलीवुड सेलेब्स इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस बीच अनुपर खेर ने कहा कि 99 फीसदी लोग जानते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी क्या बोलने वाले हैं।
अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री के इस संबोधन से करीब 30 मिनट पहले ट्वीट किया और लिखा, 'मुझे नहीं लगता हम में से किसी ने भी अपने जीवन काल में कभी भी सुबह के 10 बजने का इतनी बेसब्री से इंतज़ार किया होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या बोलेंगे 99 फीसदी लोगों को इसका अंदाज़ा है। लेकिन देश के प्रधान सेवक हमें सांत्वना भी देंगे और थोड़ी ऊर्जा भी। ये भी हम सब जानते हैं।'
मुझे नहीं लगता हम में से किसी ने भी अपने जीवन काल में कभी भी सुबह के 10 बजने का इतनी बेसब्री से इंतज़ार किया होगा। प्रधानमंत्री @narendramodi क्या बोलेंगे 99% लोगों को इसका अंदाज़ा है। लेकिन देश के प्रधान सेवक हमें सांत्वना भी देंगे और थोड़ी ऊर्जा भी।ये भी हम सब जानते हैं।🤓🌈🇮🇳— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 14, 2020
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संबोधन को लॉकडाउन से जोड़कर देखा जा रहा है। लॉकडाउन की ख़त्म होती मियाद के पहले ही कई राज्य सरकारों ने पीएम इस बात की अपील कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। वहीं, कुछ राज्यों ने 14 अप्रैल से पहले ही 30 अप्रैल या उससे आगे के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से देश में लगातार कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 10,363 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें 1036 लोग ठीक हो गए हैं और 339 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 2,334 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 217 लोग ठीक हुए हैं और 160 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दिल्ली में अब तक 1510 मामने सामने आए हैं। इनमें से 30 लोग ठीक हो गए हैं और 28 लोगों की मौत हो गई है। अब लोगों को इंतज़ार है कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर क्या बोलते हैं?