विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तरस आता है...' Dhurandhar 2 को 'प्रोपेगैंडा' बताने वालों पर भड़के Anupam Kher, कह दी कड़वी बात

Published: Sun, 22 Mar 2026 04:38 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2026 12:57 PM (IST)

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर सफल है, लेकिन इसे 'प्रोपेगैंडा' बताने को लेकर विवादों में घिरी ...और पढ़ें

अनुपम खेर ने अपनी स्टाइल में दिया जवाब (फोटो-एक्स)

अनुपम खेर ने अपनी स्टाइल में दिया जवाब (फोटो-एक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। एक तरफ जहां लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर डिबेट भी जारी है। राम गोपाल वर्मा और एसएस राजामौली ने फिल्म की तारीफ की तो वहीं प्रकाश राज जैसे सितारे इसकी आलोचना करते नजर आए।

लोग क्यों कर रहे फिल्म का विरोध

विरोध करने वालों के मुताबिक ये फिल्म एक एजेंडा के तहत बनाई गई है जिसमें एक सत्ताधारी पार्टी की नीतियों को सही दिखाया गया है। अब अनुपम खेर ने फिल्म को प्रोपेगैंडा बताने वाले लोगों पर निशाना साधा है।

Ranveer (45)

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 OTT: लो चल गया पता! इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रणवीर सिंह की धुरंधर 2, साइन हुई बड़ी डील

अनुपम खेर ने कहा कि धुरंधर 2 देखने के बाद उन्होंने आदित्य धर से फोन पर बात भी की। एक्टर का कहना है कि फिल्म की कास्टिंग से लेकर स्टोरी, डायलॉग हर चीज पर बहुत ही बेहतर तरीके से काम किया गया है और इसे पर्दे पर दिखाने में कहीं गलती नहीं हुई है।

एक्टर ने शेयर किया वीडियो मैसेज

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए शानदार कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा-'धुरंधर 2 जबरदस्त है। आदित्य धर एक रॉकस्टार हैं। कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं। आप फिल्म देखकर बाहर निकलते हैं और आपके भीतर एक खामोशी छा जाती है, जो सबकुछ कह देती है। धुरंधर 2 देखने का एक्सपीरियंस भी ऐसा ही कुछ था। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक अनुभव है।'

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अनुपम खेर ने कहा कि ये एक ऐसी फिल्म है जो आपको अपने देश पर गर्व महसूस करवाती है। एक्टर ने कहा - 'मैं भरे हुए हॉल में गया था आगे तक लोग बैठे थे और सब मूवी एंजॉय कर रहे थे। जो लोग फिल्म को प्रोपेगैंडा बता रहे हैं मुझे उनके लिए बहुत दुख होता है। मुझे दया आती है। पहले जब मैं सुनता था कि उन्होंने कश्मीर फाइल्स और धुरंधर 1 को भी इन लोगों ने प्रोपेगैंडा फिल्म बताया था, आपको शर्म आनी चाहिए। आप लोगों से बर्दाशत नहीं होता तो आप भी एक फिल्म बना लो वैसे, कुछ पैसे लगाओ। राइटर रख लो।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनुपम ने की आदित्य धर की तारीफ

एक्टर ने आगे कहा- 'धुरंधर 2 एक ऐसी फिल्म है जो मार्डन इंडिया की बात करती है। ये दिखाती है कि हमारी एजेंसी और सिस्टम कितनी बेहतरीन है और कितने समर्पण के साथ काम करती हैं।' उन्होंने कहा कि फिल्म में पाकिस्तान को तर्क के साथ ध्वस्त किया गया है और यह काबिल-ए-तारीफ है। अभिनेता ने फिल्म के हर किरदार की तारीफ की। उन्होंने रणवीर सिंह के इमोशनल सीन्स की तारीफ की क्योंकि उन्होंने दर्शकों को भी वो दर्द महसूस करने के लिए मजबूर कर दिया, जो उनके किरदार ने झेला था।

यह भी पढ़ें- 'लियारी के लोग गलत नहीं हैं...', Dhurandhar 2 देख क्या बोलीं 'चौधरी असलम' की पत्नी? संजय दत्त की हैं फैन