विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुपम खेर ने दिया किरण खेर का हेल्थ अपडेट, बोले- 'लॉकडाउन और कोविड ने चीजों को मुश्किल बना दिया'

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Sat, 22 May 2021 08:53 PM (IST)

हाल ही में अनुपम खेर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने किरण खेर का ...और पढ़ें

अनुपम खेर, किरण खेर, फोटो साभार: Instagram
अनुपम खेर, किरण खेर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी और चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद और अभिनेत्री किरण खेर इस समय कैंसर से जूझ रही हैं। किरण खेर का मुंबई में इलाज चल रहा है। अनुपम खेर अक्सर पत्नी का हेल्थ अपडेट देते रहे हैं। अब हाल ही में अनुपम खेर ने एक बार फिर से किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में बताया है।

हाल ही में अनुपम खेर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने किरण खेर का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि 'किरण की सेहत में सुधार हो रहा है। यह एक कठिन इलाज है, लेकिन वह पहले से बेहतर फील कर रही हैं। किरण अक्सर कहती हैं कि लॉकडाउन और COVID ने चीजों को मुश्किल बना दिया है। इस उपचार से गुजरने वाले मरीजों को खुद पर काबू करने के लिए कुछ चाहिए।'

आगे अनुपम ने बताया, 'वह बाहर नहीं जा सकती और न ही किसी से मिल सकती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि किरण बेहतर स्वास्थ्य की ओर बढ़ रही है। वह ठीक है। कई बार ऐसे पल आते हैं जब वह बिल्कुल पॉजिटिव होती हैं, लेकिन कई बार कीमोथेरेपी उनकी मानसिक स्थिति को कई तरह से प्रभावित कर देती है। डॉक्टर्स अपना काम कर रहे हैं। लेकिन इस मुश्किल इलाज से बाहर निकलने के लिए आपको अपनी दिमागी स्थिति को मजबूत रखना होगा। वे इसके लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं और हम भी कर रहे हैं।'

इस बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने ये भी बताया कि हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो जिनके साथ अनुपम ने सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक में काम किया था, वो समय-समय पर किरण को देखने आते रहते हैं। बता दें कि किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा नाम का ब्लड कैंसर है। किरण के कैंसर पीड़ित होने की जानकारी भी अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

बीते दिनों किरण खेर के निधन की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिससे दुखी होकर अनुपम खेर ने खुद सामेन आकर इन्हें कोरी अफवाह बताया था। साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके पूरे परिवार को इन अफवाहों ने काफी दुखी किया है।

'जो जीता वही सिकंदर' के लिए पहली पसंद नहीं थीं आयशा जुल्का, 75 प्रतिशत शूटिंग कर मिलिंद सोमन ने भी छोड़ दी थी फिल्म