Anupam Kher On Covid-19: कोरोना वायरस को लेकर अनुपम खेर ने कहा, 'आपको घर पर बैठना होगा'
Anupam Kher On Covid-19 अनुपम खेर ने वीडियो जारी करते हुए सबको धन्यवाद कहा है। साथ ही साथ फैंस और उन लोगों को चेतावनी भी दी है जो इस वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Anupam Kher On Covid-19: बॉलीवुड में इस वक्त कोरोना वायरस का कहर चल रहा है। बच्चन परिवार से लेकर खेर परिवार तक इस ख़तरनाक वायरस का सामना कर रहा है। अनुपम खेर की मां, भाई और भाभी कोरोना वारयस से संक्रमित हैं। ऐसे में अनुपम खेर ने वीडियो जारी करते हुए, सबको धन्यवाद कहा है। साथ ही साथ फैंस और उन लोगों को चेतावनी भी दी है, जो इस वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
अनुपम खेर अपनी मां की हेल्थ की जानकारी देते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में अनुपम खेर ने बताया कि उनकी मां का स्वास्थ्य अभी सही है। उनका इलाज़ हॉस्पिटल के आईसोलेशन वॉर्ड में चल रहा है। वहीं, उनके भाई को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। इसके अलावा अनुपम खेर ने अपने सभी फैंस और चाहने वाले को थैंक्स कहा, जिन्होंने इस मुश्किल दौर में उनके लिए दुआएं मांगी है।
दोस्तों! मेरी माँ दुलारी, भाई राजु, भाभी, और भतीजी के लिए आपने प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं उसके लिए मैं दिल से आपका आभारी हूँ।आपके प्यार भरे संदेशों ने मुझे बहुत शक्ति दी।पर मैं ये भी कहना चाहूंगा कि #SocialDistancing केवल शब्द नही है! इसकी वास्तविकता को समझे।इसे सीरियसली ले।🙏 pic.twitter.com/7H3y2NA06A— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 12, 2020
अनुपम ने लोगों से कोविड-19 को गंभीरता से लेने की अपील भी की। उन्होंने कहा, 'सोशल डिस्टेंसिंग महज़ एक शब्द नहीं है। यह सच्चाई है। इन्हें गंभीरता से लेना बहुत जरूर है दोस्तों। अब ऐसा हो गया कि लोग दूर से बात करे रहे हैं और सोच रहे कि सोशल डिस्टेंसिंग से बात कर रहे हैं और हमने मॉस्क लगाया हुआ है। मुझे नहीं लगता है कि यह ऐसे काम करेगा। यह वायरस गंभीर है। अगर आप लोगों के पास जरूरत नहीं है बाहर जाने की। अगर आप कोई चारा नहीं है बाहर जाने के अलावा, तभी जाएं। वर्ना मत जाइए बाहर। यह जो रिक्लेक्सेशन हो गया है कि 4 महीने हो गए है, सब नॉमर्ल हो गया है। आपको लोगों को घर पर बैठना होगा। ऐसा करेंगे, तभी आप ठीक रहेंगे। उनसे पूछिए जिनको घरे में ऐसी बात हुई है। यह न्यू नॉमर्ल नहीं है।'
इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों! मेरी माँ दुलारी, भाई राजू, भाभी, और भतीजी के लिए आपने प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं उसके लिए मैं दिल से आपका आभारी हूं। आपके प्यार भरे संदेशों ने मुझे बहुत शक्ति दी। पर मैं ये भी कहना चाहूंगा कि #SocialDistancing केवल शब्द नहीं है! इसकी वास्तविकता को समझें। इसे सीरियसली लें।'