विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Satish Kaushik का पार्थिव शरीर देख खुद को नहीं रोक पाए अनुपम खेर, फूट-फूट कर रोए एक्टर

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 09 Mar 2023 09:39 PM (IST)

Anupam Kher Video अनुपम खेर के जिगरी यार सतीश कौशिक आज इस दुनिया को छोड़ के चले गए। 40 साल ...और पढ़ें

Anupam Kher, Satish Kaushik Death, Satish Kaushik last rite, Satish kaushik funeral, Anupam Kher, Anupam Kher Video, Satish And Anupam
Anupam Kher, Satish Kaushik Death, Satish Kaushik last rite, Satish kaushik funeral, Anupam Kher, Anupam Kher Video, Satish And Anupam

नई दिल्ली, जेएनएन। Anupam Kher Video: तू कल चला जाएगा तो मैं क्या करुंगा, तू याद बहुत आएगा तो मैं क्या करूंगा। ऐसा ही कुछ अनुपम खेर के साथ हो रहा है। अनुपम खेर के जिगरी यार सतीश कौशिक आज इस दुनिया को छोड़ के चले गए।

दोस्त के जाने के गम में अनुपम ने अपना सुधबुध खो दिया है। दोनों का रिश्ता एक दोस्त से ज़्यादा भाई का था। हर बड़े मौके पर दोनों साथ नजर आते थे। 45 साल की दोस्ती को सतीश आज तोड़ कर चले गए। एक्टर का यूं अचानक चले जाना अनुपम खेर को परेशान कर रहा है।

टूट गए अनुपम खेर

सतीश कौशिक का निधन देर रात दिल्ली में हुआ था। सतीश कौशिक के निधन के बाद उनका गुरुवार सुबह हरी नगर स्थिति डीडीयू अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद देर शाम उनका पार्थिव शरीर उनके घर मुंबई पहुंचा। जहां अनुपम खेर अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसी बीच एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुपम रोते बिलखते हुए नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर अपने दोस्त सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में उनके साथ एंबुलेंस में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। सतीश को देख उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे। अपने दोस्त को इस तरह से देखना अनुपम खेर के लिए आसान नहीं था।

जिंदगी तुम्हारे बिना पहले जैसी नहीं रहेगी- अनुपम

अनुमप खेर ने ट्वीट अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'जानता हूं, मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है, पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति!'

परिवार और सेलिब्रिटीज ने दी विदाई

एक्टर का अंतिम संस्कार हिंदू शमशान भूमि, वर्सोवा अंधेरी वेस्ट में हुआ। उनके अंतिम संस्कार में उनका परिवार और पूरा बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। जावेद अख्तर, राज बब्बर, रणबीर कपूर, फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन, ईला अरूण सहित कई सेलेब्स सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।