विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Crime Patrol से वापसी करेंगे अनूप सोनी? आने वाले एपिसोड में नजर आ सकते हैं एक्टर; दिया हिंट

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:59 PM (IST)

क्राइम पेट्रोल के पूर्व होस्ट अनुप सोनी ने शो में अपनी वापसी की संभावना जताई है, उनका कहना है कि वह आने वाले किसी सीजन में नजर आ सकते हैं।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्राइम पेट्रोल (Crime Patrol) को इस समय अजय देवगन होस्ट कर रहे हैं। कई सालों तक क्राइम पेट्रोल से जुड़े रहे अनुप सोनी इससे अलग हो गए हैं। हालांकि अब एक्टर ने अपने लेटेस्ट बयान से सनसनी मचा दी है।

दरअसल एक्टर ने शो में वापसी की संभावना जताई है। अभिनेता ने कहा कि वह आने वाले किसी सीजन में वापसी कर सकते हैं।

क्या अनुप सोनी करेंगे वापसी?

क्राइम पेट्रोल में अपनी संभावित वापसी के बारे में बात करते हुए अनुप ने वैरायटी इंडिया को बताया,'क्राइम पेट्रोल के कई सीजन हैं। मुझे यकीन है कि कोई न कोई सीजन ऐसा जरूर आएगा जब मैं वापसी करूंगा।' हालांकि, उन्होंने इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा कि वह मौजूदा सीजन में नजर आएंगे या नहीं।

अनूप ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट शक और द वन के बारे में भी बात की। एक्टर ने बताया कि दोनों में उनका रोल बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा,'इन दोनों प्रोजेक्ट्स में मेरा लुक बिल्कुल अलग है। ये पूरी तरह से अलग-अलग किरदार हैं। किसी भी अभिनेता के लिए एक ही दिन दो प्रोजेक्ट्स का रिलीज होना बहुत रोमांचक होता है।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by ANUP SONI (@anupsoni3)

क्या है शक की कहानी?

अनूप ने बताया कि भारत के लोगों को क्राइम थ्रिलर काफी पसंद है। अगर स्टोरी टेलिंग अच्छी रही तो फिल्म जरूर चलती है। शक की कहानी एक-मां बेटी की कहानी है जिसमें एक मां अपनी बेटी को ढूंढ़ रही है।

अनूप ने कहा कि क्राइम थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है जोकि पूरी दुनिया में पॉपुलर है लेकिन इसकी कहानी तगड़ी होनी चाहिए, अगल मिलती जुलती स्टोरी होगी तो ऑडियंस रिजेक्ट कर देगी।

Anup (1)

कितनी ली अजय देवगन ने फीस?

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन ने कथित तौर पर क्राइम पेट्रोल के 15 एपिसोड के लिए 90 करोड़ रुपये का सौदा किया है। क्राइम शो के लेटेस्ट सीजन से टेलीविजन पर होस्टिंग की शुरुआत करने वाले अजय देवगन को कथित तौर पर प्रति एपिसोड लगभग 6 करोड़ रुपये मिलेंगे। हालांकि, न तो देवगन और न ही शो के निर्माताओं ने इस कथित फीस की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें- 'लोग मुझे Crime Patrol के लिए याद रखेंगे...', Ajay Devgn से रिप्लेस होने पर आया अनूप सोनी का रिएक्शन

यह भी पढ़ें- Anup Soni नहीं अब ये बॉलीवुड सुपरस्टार होस्ट करेगा Crime Petrol, कड़क आवाज में सुनाई देगा सतर्क रहें, सावधान रहें?