Move to Jagran APP

Movie On Covid-19: अनुभव सिन्हा लेकर आ रहे हैं कोविड-19 पर एंथोलॉजी फ़िल्म, ये डारेक्टर्स देंगे साथ

Movie On Covid-19 अनुभव सिन्हा कोविड-19 के मुद्दे पर एक एंथोलॉजी फ़िल्म बना रहे हैं। इस फ़िल्म में हंसल मेहता सुधीर मिश्रा केतन मेहता और सुभाष कपूर भी शामिल हैं।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 04:07 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 04:32 PM (IST)
Movie On Covid-19: अनुभव सिन्हा लेकर आ रहे हैं कोविड-19 पर एंथोलॉजी फ़िल्म, ये डारेक्टर्स देंगे साथ
Movie On Covid-19: अनुभव सिन्हा लेकर आ रहे हैं कोविड-19 पर एंथोलॉजी फ़िल्म, ये डारेक्टर्स देंगे साथ

 नई दिल्ली, जेएनएन। Movie On Covid-19: 'थप्पड़' और 'आर्टिकल 15' जैसी फ़िल्में बनाने वाले अनुभव सिन्हा ने अब नई फ़िल्म लेकर आ रहे हैं। इस बार वह इस वक्त के सबसे चर्चित विषय कोविड-19 पर एंथोलॉजी फ़िल्म बना रहे हैं। इस फ़िल्म में अनुभव सिन्हा को साथ में हंसल मेहता, सुधीर मिश्रा, केतन मेहता और सुभाष कपूर जैसे निर्देशक का सहयोग मिल रहा है। 

loksabha election banner

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से इस फ़िल्म के बारे में बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा,'यह इतना दिलचस्प समय है, कि भले ही मुझे यह अहसास है कि दिचस्प इस वक्त के लिए सही शब्द नहीं है। सुधीर भाई के ड्राइवर कोविड की चपेट में आ गए थे। उन्हें बेड नहीं मिल रहा था। हम उन्हें हॉस्पिटल में बेड दिलाने के लिए सभी को फोन कर रहे थे। उस रात को मेरे दिमाग में आया कि इसे डॉक्यूमेंट करना चाहिए।'

इसे भी पढ़िए- पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से की सगाई, देखें तस्वीरें

एंथोलॉजी के लेकर अनुभव ने कहा कि अलग-अलग चीजों को देखने वाले विभिन्न फिल्म निर्माताओं के साथ इसे करने की तुलना में बेहतर तरीका क्या हो सकता है भला? सुधीर भाई के पापा का निधन इस वक्त में हुआ। हमने इरफ़ान ख़ान को खो दिया। हम इरफ़ान की अंतिम यात्रा पर भी नहीं जा पाए। तिग्मांशू धूलिया को पुलिस से झगड़ा करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं तो जाऊंगा, भाई है मेरा।

अनुभव ने बताया कि इस फ़िल्म में सुभाष की एक कहानी, हंसल की एक, सुधीर भाई की एक, केतन की एक कहानी है। अनुभव ने इसके लिए अनुराग कश्यप को भी अप्रोच किया था। हालांकि, वह दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त होने की वजह से इसमें शामिल नहीं हो पाए। अनुभव ने बताया कि इस फ़िल्म में फरवरी/मार्च 2020 के समय के कहानी बताई जाएगी। अनुभव सिन्हा इसे अपने  बैनर बनारस मीडियावर्क्स के तहत बना रहे हैं। उम्मीद है कि इस फ़िल्म को साल 2021 तक रिलीज़ कर दिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.