अनु मलिक ने नया सॉन्ग किया रिकॉर्ड, मोहित चौहान ने दी है आवाज
अनु मलिक ने एक नया वीडियो कंपोज किया है जिसे आवाज प्रसिद्ध गायक मोहित चौहान ने दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अनु मलिक हाल ही में एक बार फिर सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक वे इस रिएलिटी शो में जज की कुर्सी पर दिखाई दे सकते हैं। इस बीच अनु मलिक ने एक नया वीडियो कंपोज किया है।
अनु मलिक ने एक नया वीडियो कंपोज किया है जिसे आवाज प्रसिद्ध गायक मोहित चौहान ने दी है। इस गीत को समीर ने लिखा है। यह वीडियो वीनस म्यूजिक कंपनी के लिए यशराज स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है। अगर बात करें अनु मलिक की तो सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल में वापसी की यह खबरें आ रही हैं कि वे एक बार फिर जज की कुर्सी पर बैठ सकते हैं। इंडियन आइडल सीजन 10 (Indian Idol 10) से अनु मलिक को यौन शोषण के आरोपों के चलते बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह जावेद अली को शो का जज बनाया गया था। लेकिन अब खबर है कि सीजन 11 में अनु मलिक फिर से बतौर जज नजर आ सकते हैं। इंडियन आइडल शो का 10वां सीजन काफी हिट रहा था। जज के अलावा शो को कंटेस्टेंट काफी पॉपुलर हुए थे। 10वें सीजन में अनु मलिक के साथ, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी भी जज थे। लेकिन उस दौरान देश में मीटू अभियान भी चल रहा था। जिसके तहत एक महिला ने अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद अनु को शो से रिप्लेस कर दिय गया था।
यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor के पास एक समय नहीं था कोई काम, लोग मिलने से कर रहे थे इंकार, तब ये 'रिश्ता' आया था काम
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप