Sushant Singh Rajput की मां की तस्वीर शेयर कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, बहन श्वेता ने कहा- 'लड़ाई साथ में लड़नी है'
अंकिता ने सुशांत सिंह को लेकर एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है। अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट को देखकर आप यकीनन भावुक हो उठेगें।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को उनकी मौत का काफी गहरा सदमा लगा है। अंकिता लगातार सुशांत को योद कर न सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। बल्कि उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए लगातार मीडिया से बातचीत भी कर रही हैं। वहीं अब अंकिता ने सुशांत सिंह को लेकर एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है। अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट को देखकर आप यकीनन भावुक हो उठेगें। अंकिता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायलर हो रहा है।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों के प्यार की भरे लम्हों की कई तस्वीरें और वीडियो आज भी इंटरनेट पर मौजूद हैं। इसी बीच अंकिता ने सुशांत को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने साथ सुशांत सिंह की मां तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे विश्वास है आप दोनों साथ में हैं।'
वहीं अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट पर सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अंकिता की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'बिल्कुल बेबी आप और स्ट्रॉन्ग रहो। हमें इंसाफ़ की लड़ाई साथ में लड़नी है।' बता दें कि अंकिता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायलर हो रहा है। वहीं फैंस इस पर लगतार कमेंट्स कर रहे हैं।
इससे पहले श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया बिना किसी का नाम लिए लिखा था कि किसी से उलझने से पहले लोगों को परिणामों के बारे में सोचना चाहिए। बता दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था। वहीं अब सुशांत का केस सीबीआई के हाथ में हैं। इस मामले में अब सीबीआई अपने तरीक से पूछताछ कर रही है।
Photo Credit- Ankita Lokhande Instagram