Move to Jagran APP

अंकिता लोखंडे ने किया ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग रोमांटिक डांस, फैंस को आई सुशांत की याद

अंकिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ब्वॉयफ्रेंड संग एक रोमांटिक डांस वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि उनके और विक्की जैन के रिलेशनशिप को तीन साल का समय पूरा हो चुका है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 09:22 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 09:22 PM (IST)
अंकिता लोखंडे ने किया ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन संग रोमांटिक डांस, फैंस को आई सुशांत की याद
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन- फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे काफी सुर्खियों में रहती हैं। अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जिसकी वजह से वो ज्यादा लाइमलाइट भी बटोरती हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से भी वो काफी लाइमलाइट में आईं। हाल ही में अंकिता ने विक्की जैन के साथ अपने रिलेशनशिप के तीन साल पूरे होने पर जश्न मनाया है। जिसका वीडियो उन्होंने खुद शेयर किया।

loksabha election banner

अंकिता लोखंडे विक्की जैन को लेकर अपने प्यार का इजहार करने से कभी भी पीछे नहीं हटती हैं। अंकिता ऐसा कोई भी मौका कभी नहीं गवातीं। इसका एक जीता- जागता उदाहरण भी हाल ही में उन्होंने दिया है। अंकिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि उनकी और विक्की जैन के रिलेशन को तीन साल पूरे हो चुके हैं।

अंकिता ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में अंकिता और विक्की एक साथ कपल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में 'मेरे दिल में जगह खुदा की खाली थी' गाने की आवाज आ रही है। जिस पर दोनों रोमांटिक डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा है, 'तीन साल 3 Years Of Togetherness'.

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

अंकिता और विक्की का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो पर कई लोग कमेंट कर सुशांत को भी याद कर रहे हैं। तो वहीं कई लोग अंकिता और विक्की की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कई ने तो अंकिता से ये तक पूछ लिया है कि वो दोनों शादी कब कर रहे हैं।

बता दें कि अंकिता ने इससे पहले भी विक्की जैन के साथ होली के मौके पर वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें दोनों एक दूसरे को बड़े ही प्यार से रंग लगा रहे थे। वहीं कुछ दिन पहले जब विक्की जैन सुशांत के फैंस के निसाने पर आ गए थे तब भी अंकिता ने उनके लिए एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा था। जिसमें उन्होंने विक्की को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताया था।

बच्चों का हक मिलने पर खुश हुईं वाजिद खान की पत्नी, HC का किया धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.