विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranbir Kapoor नहीं होते बॉलीवुड के 'सांवरिया' अगर इस एक्टर ने कह दी होती हां, ये थे संजय लीला भंसाली की पसंद

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 09 Nov 2023 05:12 PM (IST)

16 Years Of Saawariya रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने 16 साल पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से ...और पढ़ें

सांवरिया के 16 साल हुए पूरे / फोटो- IMDB
सांवरिया के 16 साल हुए पूरे / फोटो- IMDB

HighLights

  1. रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया के 16 साल पूरे
  2. रणबीर कपूर नहीं थे संजय लीला भंसाली की पहली पसंद
  3. इस एक्टर को बॉलीवुड का 'सांवरिया' बनाना चाहते थे संजय लीला भंसाली

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर को इंडस्ट्री में 16 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। उन्होंने अपने अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग छाप छोड़ी। नीतू कपूर-ऋषि कपूर के लाडले रणबीर कपूर ने 2005 में 'ब्लैक' में संजय लीला भंसाली को असिस्ट करने के बाद साल 2007 में उनकी ही फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में बतौर एक्टर कदम रखा था।

'सांवरिया' से उनके अलावा सोनम कपूर ने भी डेब्यू किया था। ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर पिट गयी, लेकिन रणबीर का चार्म फैंस पर चल पड़ा। इस फिल्म के बाद वह बॉलीवुड में 'सांवरिया' के नाम से भी काफी मशहूर हुए।

हालांकि, आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि रणबीर कपूर 'सांवरिया' के लिए पहली च्वाइस बिल्कुल भी नहीं थे। इस बात का खुलासा खुद उस एक्टर ने किया जो संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के लिए पहली पसंद थे।

इस एक्टर को 'सांवरिया' में कास्ट करना चाहते थे संजय लीला भंसाली

सांवरिया ने हाल ही में अपने 16 साल पूरे कर लिए है। आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की 'सांवरिया' के लिए पहली पसंद रणबीर कपूर नहीं, बल्कि प्रतीक बब्बर थे, जिन्हें शुरुआत में भंसाली ने फिल्म में रणबीर का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया था।

यह भी पढ़ें: 15 Years Of Saawariya: सिर्फ टॉवेल पहनकर रणबीर कपूर ने दिखाई थी डेयरिंग, 1 सीन के लिए दिए थे इतने टेक

इस बात का खुलासा खुद प्रतीक बब्बर ने मशबले इंडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था,

"मेरी एक बहुत ही फनी स्टोरी है। संजय लीला भंसाली ने मेरे घर पर फिल्म 'सांवरिया' के लिए उस वक्त फोन किया था, जब मैं महज 18 साल का था और रिहेब में था। मैं बहुत यंग था, रिहेब में था, तो चीजें वर्कआउट नहीं हो पाई। ये बात कुछ सालों के बाद मुझे मेरे दादा जी ने बताई थी"।

दीपिका-रणवीर ने एक साल में ही रखा था इंडस्ट्री में कदम

आपको बता दें कि सांवरिया उसी साल रिलीज हुई थी, जिस साल दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। सांवरिया जहां औंधे मुंह गिरी, तो वहीं दीपिका की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

आपको बता दें कि सांवरिया में रणबीर कपूर-सोनम कपूर के अलावा रानी मुखर्जी ने भी अहम भूमिका निभाई थी, इसके अलावा संजय लीला भंसाली के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' में काम करने वाले सलमान खान ने भी 'सांवरिया' में कैमियो किया था, जो सोनम कपूर के ब्वॉयफ्रेंड बने थे।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की तरह 'सांवरिया' बने आयुष्मान खुराना, खुलेआम कपड़े उतार सिर्फ टॉवल में दिखे विक्की डोनर एक्टर