Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'रेस 3' में अनिल कपूर का ये लुक कहानी में लाएगा ज़बर्दस्त ट्विस्ट

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sat, 06 Jan 2018 04:31 PM (IST)

    ख़बर ये भी थी कि फ़िल्म में अनिल सलमान के पिता का रोल निभा रहे हैं। यानि कहानी में बहुत तगड़ा ट्विस्ट होने वाला है।

    'रेस 3' में अनिल कपूर का ये लुक कहानी में लाएगा ज़बर्दस्त ट्विस्ट

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान ख़ान की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'रेस 3' उनकी अगली फिल्म है। इस फ़िल्म का अनिल कपूर भी हिस्सा हैं और अब सामने आया है फ़िल्म से उनका ऐसा लुक कि आप भी हैरान रह जाएंगे।

    रेस 3 की शूटिंग इस वक़्त मुंबई में चल रही है। अनिल का जो लुक लीक हुआ है, उसमें वो क़ैदी की ड्रेस पहने हुए नज़र आ रहे हैं। ख़ास बात ये है कि रेस के पहले दोनों भागों में अनिल पुलिस डिटेक्टिव का किरदार निभाते रहे हैं, मगर इस तस्वीर के मुताबिक़ वो जेल में नज़र आएंगे। वैसे ख़बर ये भी थी कि फ़िल्म में अनिल सलमान के पिता का रोल निभा रहे हैं। यानि कहानी में बहुत तगड़ा ट्विस्ट होने वाला है। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। रेस के पहले दोनों भागों में सैफ़ अली ख़ान लीड रोल में थे। पहले भाग में सैफ़ के साथ अक्षय खन्ना, कटरीना कैफ़ और बिपाशा बसु मुख्य किरदारों में शामिल थीं। वहीं, दूसरे भाग में सैफ़ के साथ जॉन अब्राहम, जैकलीन फ़र्नांडिस और दीपिका पादुकोण ने फ़ीमेल लीड रोल निभाया। तीसरे भाग में सलमान के साथ जैकलीन, डेज़ी शाह और साक़िब सलीम भी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की पैडमैन देखने जाएंगे तो हो सकता है गोल्ड मिल जाए

    अनिल अकेले ऐसे कलाकार हैं जो रेस के तीनों भागों में रहे हैं। सलमान के पिता का रोल निभाने को लेकर अनिल कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उन्हें इस बात से फ़र्क नहीं पड़ता कि वह किसके पिता बनने जा रहे हैं। अगर किरदार दमदार हो तो वह अमिताभ के भी पापा बनने को तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में हो रही है। फिल्म ईद के मौके पर फन्ने खान के साथ रिलीज होने वाली है। अनिल कपूर फन्ने खान में भी अहम किरदार में हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner