अनिल कपूर ने महाराष्ट्र का ‘मुख्यमंत्री’ बनने से किया इनकार, बोले- ‘मैं नायक ही ठीक हूं’
साल 2001 में रिलीज हुई अनिल कपूर की फिल्म नायक आपको बखूबी याद होगी। उस फिल्म में अनिल कपूर महाराष्ट्र के मुख्यंत्री बने थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2001 में रिलीज हुई अनिल कपूर की फिल्म नायक आपको बखूबी याद होगी। उस फिल्म में अनिल कपूर महाराष्ट्र के मुख्यंत्री बने थे। ‘नायक’ में उन्होंने जो रोल निभाया था वो उनके करियर के सबसे बेहतरीन रोल्स में से रहा है। जो लोगों के ज़ेहन में आज भी जिंदा है। ऐसे में जब महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर पेंच फंसा तो अनिल के एक फैन को उनकी याद आ गई।
विजय गुप्ता नाम के एक फैन ने ट्वीट कर ये डिमांड की कि अगर महाराष्ट्र में कोई हल नहीं निकल रहा तो अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना दो। इस पर अनिल ने भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया। विजय ने देवेंद्र फडणवीस, आदित्य ठाकरे और अनिल कपूर को टैग करते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक @AnilKapoor को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा और सराहा है। @Dev_Fadnavis और @AUThackeray क्या सोच रहे हैं ??
महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक @AnilKapoor को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है। @Dev_Fadnavis और @AUThackeray क्या सोच रहे हैं ?? pic.twitter.com/GSCIL9mo2R— Vijay gupta (@vijaymau) October 30, 2019
विजय गुप्ता के इस ट्वीट का अनिल कपूर ने जवाब दिया। ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनिल ने लिखा, ‘नहीं मैं नायक ही ठीक हूं'।
मैं nayak ही टीक हूँ 😎@vijaymau https://t.co/zs7OPYEvCP" rel="nofollow— Anil Kapoor (@AnilKapoor) October 31, 2019
अनिल कपूर के ट्वीर पर कई फैंस ने कमेंट किया। आशा शर्मा नाम की एक यूजर ने लिखा, 'विजय गुप्ता मैं आपके विचार से सहमत हूं'। मनीष शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘पहले वो रिजेक्ट करेंगे फिर वो शपथ ले लेंगे’। विशाल सिंह ने कमेंट किया, 'सर अगर जयललिता सीएम बन सकती है तो आप क्यों नहीं'। अरुण पांडे ने कमेंट किया 'हम अनिल सर को सीएम बनता देखना चाहते हैं'।