अनिल कपूर चाहते हैं बने रणवीर और सोनम की जोड़ी
बॉलीवुड के 'बाजीराव' यानी रणवीर सिंह एक टैलेंटेड एक्टर हैं, ये बात उन्होंने साबित कर दी है। अब हर बड़ा डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। इधर अनिल कपूर चाहते हैं कि एक फिल्म रणवीर की जोड़ी उनकी बेटी सोनम कपूर के साथ बने।
मुंबई। बॉलीवुड के 'बाजीराव' यानी रणवीर सिंह एक टैलेंटेड एक्टर हैं, ये बात उन्होंने साबित कर दी है। अब हर बड़ा डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। इधर अनिल कपूर चाहते हैं कि एक फिल्म रणवीर की जोड़ी उनकी बेटी सोनम कपूर के साथ बने।
अनिल कपूर पिछले दिनों रणवीर के साथ फिल्म 'दिल धड़कने दो' में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। वह जातने हैं कि रणवीर में टैलेंट की भरमार है। इधर सोनम की भी 'नीरजा' को लेकर काफी तारीफ हो रही है। ऐसे में अनिल कपूर चाहते हैं कि कोई फिल्ममेकर रणवीर और सोनम को अपनी फिल्म में एक साथ कास्ट करे। उनका कहना है कि रणवीर और सोनम एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा सकते हैं।
केआरके के 'अश्लील' कमेंट का आलिया भट्ट ने दिया ये जवाब
अनिल कपूर ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि रणवीर और सोनम किसी फिल्म में साथ काम करें। मेरा मानना है कि रणवीर और सोनम बेहतरीन काम करेंगे, क्योंकि ये दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं।'
बता दें कि रणवीर की मां के अनिल कपूर की पत्नी सुनीता से काफी अच्छे संबंध हैं। ऐसे में हो सकता है कि रणवीर और सोनम जल्द ही किसी फिल्म में साथ करते नजर आएं।
11 साल बड़े ब्वॉयफ्रेंड से शादी की तैयारी में कपिल शर्मा की ऑन-स्क्रीन वाइफ!
इन दिनों अनिल कपूर अपने सीरियल '24' के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं।