विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

25 गर्लफ्रेंड बनाने के बाद अनिल कपूर ने सुनीता कपूर से की थी शादी, ऐसी है दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Wed, 19 May 2021 02:02 PM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 05:50 PM (IST)

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में कई ऐसी लव स्टोरीज़ हैं जो लोगों के लिए एक मिसाल हैं। पहली नज़र ...और पढ़ें

Photo credit - Anil Kapoor Twitter Account Photo
Photo credit - Anil Kapoor Twitter Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में कई ऐसी लव स्टोरीज़ हैं जो लोगों के लिए एक मिसाल हैं। पहली नज़र का प्यार... फिर एकरार और फिर शादी.. ऐसा सिर्फ फिल्मों ने नहीं होता असल ज़िंदगी में भी होता है। ऐसा ही कुछ हुआ था अनिल कपूर के साथ जब उन्होंने पहली बार सुनीता कपूर को देखा था। सुनीता को पहली ही बार देखकर अनिल उन्हें अपना दिल दे बैठे थे, लेकिन शादी तो छोड़िए पहले अनीता तक पहुंच पाना ही अनिल के लिए बहुत मुश्किल था। पर एक्टर ने हार नहीं मानी और अपनी मोहब्बत की मंज़िल तक पहुंचाकर ही दम ली।

दोनों की शादी को आज 37 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी दोनों का प्यार एक दूसरे के लिए कम नहीं हुआ है। हाल ही में अनिल और सुनीता ने अपनी 37 वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं इनकी दिलचस्प लव स्टोरी।

शादी से पहले थीं 25 गर्लफ्रेंड…

शादी से पहले अनिल कपूर ने बहुत लड़कियों को डेट किया था। अर्जुन कपूर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अनिल ने बताया था कि उन्होंने स्कूल के दिनों से मौज-मस्ती करना शुरू कर दिया था। अनिल को पढ़ाई करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था इसलिए वो कॉलेज की कैंटीन में जाकर बैठ जाते थे। तब उन्होंने 3-4 लड़कियों को डेट किया। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में 20-25 लड़कियां उनकी गर्लफ्रेंड बनीं, लेकिन सुनीता सबसे बेस्ट थी। वो मेरी दोस्ती भी दी और फिर हम दोनों ने शादी कर ली। 

कैसे हुई सुनिता से मुलाकात..

साल 2018 में Humans of Bombay को दिए एक इंटरव्यू में अनिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कई खुलासे किए थे। अनिल ने बताया था किस तरह वो पहली बार सुनीता से मिले और फिर बात शादी तक पहुंची। एक्टर को सुनीता का नंबर उनकी किसी दोस्ते ने प्रैंक कॉल करने के लिए दिया था, लेकिन जब अनिल ने सुनीता बात की तो उन्होंने उनकी आवाज़ से प्यार हो गया। इसके बाद वो लोग एक पार्टी में मिले और अनिल को सुनीता पहली ही नज़र में पसंद आ गईं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों दोस्त बन गए। पहले अनिल सुनीता से किसी दूसरी लड़की के बारे में बात करते थे जिसे वो पसंद करते थे। लेकिन फिर वो लड़की अनिल का दिल तोड़कर चली गई और इसके बाद सुनीता और एक्टर बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग हो गई।

सुनीता उठाती थीं खर्च...

आज अनिल भले ही करोड़ों के मालिक हों लेकिन अपने स्ट्रगलिंग डेज़ में अनिल कपूर के पास टैक्सी के किराए तक के पैसे नहीं होते थे। उनका बहुत बड़ा खर्च सुनीता उठाती थीं। उस वक्त अनिल कूपर के पास कुछ खास काम नहीं था, उनके पास कैब में देने तक के पैसे नहीं होते थे तब सुनीत पैसे देती थीं ताकी अनिल को उनसे मिलने के लिए घंटों बस से ट्रेवल कर के न आना पड़े।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

एक दिन में हुई शादी...

अनिल ने इस दौरान खूब स्ट्रगल किया और सुनीता ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। फिर 1985 में जब अनिल कपूर को ‘मेरी जंग’ के जरिए एक बड़ा ब्रेक मिला तब उन्होंने सुनीता को प्रपोज़ करने का फैसला किया। 17 मई 1984 में उन्होंने फिल्म साइन की, 18 मई प्रपोज़ किया और 19 मई को दोनों ने शादी कर ली। अनिल ने सुनीता को पहले इसलिए प्रपोज़ नहीं किया था क्योंकि सुनीता ने मना कर दिया था कि वो किचन का काम नहीं करेंगी। तब जब अनिल कपूर को 'मेरी जंग' मिली उन्हें लगा अब वो घर में नौकर रखना अफॉर्ड कर सकते हैं और तब जाकर उन्होंने सुनीता को प्रपोज़ किया। ये सुनीता का ही आइडिया था कि वो या तो अगले दिन शादी करें या फिर कभी नहीं। एक्टर कई बार सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी लव स्टोरी का जिक्र कर चुके हैं। अपनी सालगिरह के मौके पर अनिल ने सुनीता के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)