Move to Jagran APP

Exclusive:तो क्या अनिल चाचू ने ढूंढ ली भतीजे के लिए Perfect Choice

हालांकि चाचा की बात सुनकर अर्जुन गंभीर नहीं होते, मगर अनिल कई बार गंभीर होकर भी अर्जुन को सलाह दे रहे हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Wed, 05 Apr 2017 05:07 PM (IST)Updated: Wed, 05 Apr 2017 05:16 PM (IST)
Exclusive:तो क्या अनिल चाचू ने ढूंढ ली भतीजे के लिए Perfect Choice
Exclusive:तो क्या अनिल चाचू ने ढूंढ ली भतीजे के लिए Perfect Choice

अनुप्रिया वर्मा,मुंबई। अनिल कपूर तो बड़े मजकियां हैं। इतने मजकियां कि टांग-खिंचाई की बारी आये तो वह अपने घर के बच्चों को भी नहीं छोड़ते। कुछ ऐसा ही वो कर रहे हैं आजकल अनीस बज़्मी की फिल्म मुबारकां के सेट पर भतीजे अर्जुन कपूर के साथ।

loksabha election banner

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल, अर्जुन की टांग-खिचाई का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे। वह सेट पर जमकर मस्ती करते हैं। मुबारकां की थीम शादी है, ऐसे में अनिल अपने भतीजे से बार- बार उनकी शादी के बारे में बातचीत कर छेड़ते रहते हैं। दरअसल, अनिल की इस फिल्म के सेट पर इलियाना डीक्रूज़ से काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई है। वो इलियाना की तारीफ करते नहीं थकते और उनके साथ काफी वक्त बिताते हैं। हालांकि अनिल जानते हैं कि इलियाना रिलेशनशिप में हैं लेकिन अर्जुन की खिंचाई करते वक़्त वो हमेशा इलियाना का ही नाम लेते हैं और अर्जुन को यह कह कर छेड़ते रहते हैं कि अर्जुन को इलियाना जैसी लड़की ही अपने लिए ढूंढनी चाहिए, जिनके साथ वह ताउम्र बिता सकें। यही नहीं उन्होंने तो इलियाना से भी यही कहा है कि अगर उनके जेहन में कोई लड़की है तो वो अर्जुन को उससे मिलवा दें। इलियाना भी अनिल की ये बातें सुन कर एंटरटेन होती हैं लेकिन इन बातों को मज़ाक में ही लेती हैं।

यह भी पढ़ें:12 घंटे में 10 लाख लोगों ने देखा, ऐसा है बेगम जान का नया गाना 

हालांकि चाचा की बात सुनकर अर्जुन गंभीर नहीं होते, मगर अनिल कई बार गंभीर होकर भी अर्जुन को सलाह दे रहे हैं। बता दें कि अनिल ने जब जैकलिन फर्नांडिस के साथ फिल्म में अभिनय किया था, उस वक़्त उन्होंने अर्जुन के लिए जैक जैसी लड़की को परफेक्ट बताया था। अब चाचा के चाहने से क्या होगा. फैसला तो अर्जुन को करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.