Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर से ईष्या करते हैं उनके चाचू अनिल कपूर

फिल्म ''मुबारकां''28 जुलाई को रिलीज़ होगी। इसमें अनिल और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 02:02 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 02:02 PM (IST)
अर्जुन कपूर से ईष्या करते हैं उनके चाचू अनिल कपूर
अर्जुन कपूर से ईष्या करते हैं उनके चाचू अनिल कपूर

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की चाचा-भतीजा वाली बॉन्डिंग के बारे में तो सभी जानते हैं और दोनों की ही केमेस्ट्री हमेशा सामने नज़र आती रही है। भला ऐसे में कोई चाचा अपने प्यारे भतीजे से क्यों ईर्ष्या करेगा।

loksabha election banner

लेकिन ऐसा हम नहीं खुद अनिल कपूर ने स्वीकारा है। जी हां, अनिल ने खुद स्वीकारा है कि वह अर्जुन कपूर से जलने लगे हैं। लेकिन आपको बता दें कि माजरा कुछ गंभीर नहीं है। दरअसल, अनिल कपूर ने अर्जुन के बारे में ये बातें फिल्म ''मुबारकां'' में उनकी एक्टिंग स्किल्स को देखते हुए कहा है। अनिल कहते हैं कि उनके लिए अर्जुन पहले घर का ही सदस्य था। उन्हें कभी उन्होंने शूटिंग के वक्त तो देखा नहीं था। लेकिन इस फिल्म के दौरान जब पहली बार उन्होंने चंडीगढ़ में अर्जुन को पगड़ी में देखा और जिस तरह अर्जुन रियल सरदारों की तरह चल कर आये। अनिल ने कहा कि उसे देख कर मुझे लगा कि काश, मैं यह किरदार निभा रहा होता। अर्जुन ने खुद भी यह बात स्वीकारी है कि उन्हें अनिल कपूर ने ही फोन करके कहा था कि उन्हें  ''मुबारकां'' साइन करनी चाहिए। चूंकि इस फिल्म में उन्हें डबल रोल ही नहीं, बल्कि अलग तरह के डबल रोल, जो पूरी फिल्म में आपस में बातचीत करते हैं। एक नयी तकनीक को देखने और सीखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: इलियाना डीक्रूज़ नहीं जनाब इलियाना सांताक्रूज कहिये...क्यों, झकास कपूर बता रहे हैं

अनिल ने इस पूरी फिल्म में अर्जुन को काम करते हुए देखा और उन्होंने स्वीकारा है कि अर्जुन काफी मेहनती हैं।अनिल ने आगे इस फिल्म के बारे में यही कहा है कि उन्हें लग रहा है कि यह उनकी पहली फिल्म है। अनिल ने यह भी कहा कि अगर कभी वह अपनी किताब लिखेंगे, तो वक्त अनीस बज्मी का नाम किताब में जरूर शामिल करेंगे। चूंकि अनीस ने उन्हें उनके करियर की बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी हैं और उनकी वजह से ही आज उन्हें अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने का मौका मिलता रहा है। अनिल ने कहा है कि मेरे करियर में कुछ निर्देशकों की वजह से अब तक टिका रहा हूं। अनीस उनमें से एक हैं। अनिल के लिए यह फिल्म किसी पिकनिक से कम नहीं है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज़ होगी.


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.