विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनन्या पांडे की ​कजिन शादी से पहले ही हुईं प्रेग्नेंट! जब मां से शेयर की थी ये बात, उड़ गए थे होश

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Fri, 03 Dec 2021 01:29 PM (IST)

हाल ही में अलाना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आइवर के साथ सगाई की है। उनकी सगाई की कई तस्वीरें और वीडियो ...और पढ़ें

Photo Credit : Alanna Panday Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Alanna Panday Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की क​जिन अलाना पांडे हमेशा ही अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। अलाना भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन अनन्या से कहीं ज्यादा लाइम लाइट में बनीं रहती हैं। अलाना एक मॉडल होने के साथ ही यूट्यूबर भी हैं। वह अपना एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। वह अक्सर ही अपने यूट्यूब चैनल पर अपने ब्वॉयफ्रेंड आइवर मैक्क्रै वी साथ अपने कई वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में अलाना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आइवर के साथ सगाई की है। उनकी सगाई की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। लेकिन इसी बीच अलाया पांड को लेकर जो खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसे सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसकने वाली हैं। अलाना का वीडियो सामने आया है जो चर्चा में बना हुआ है। यहां देखें वीडियो...                                                                                   

अलावा पांडे ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया हैं। इस वीडियो में अलाना अपनी अपने ब्वॉयफ्रेंड आइवर मैक्क्रै वी के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में अलाना अपनी मां से कहती हैं, 'मैं प्रेग्नेंट हूं।' ये बात सुनते ही अलाना की मां एक पल के लिए शॉक्ड हो जाती हैं। उनके चेहरे से मानों सारे रिक्शन कुछ पल के लिए गायब हो जाते हैं।

इसके बाद अलाना पांडे की मां कहती हैं, 'ये कैसे हो सकता है कि अभी तो तुमने ना सगाई की और ना ही शादी।' अलाना अपनी मां की बात ध्यान से सुनती हैं। वहीं अलाना के ब्वॉयफ्रेंड भी उनकी मां का फेस बड़े ही ध्यान से देखते हैं और अपनी हंसी रोकने की पूरी कोशिश करते हैं। बता दें कि अलाना प्रेग्नेंट नहीं होती हैं। वो अपनी मां के साथ प्रैंक कर रहीं थीं। अलाना का ये मजाक उनकी मां को पहले समझ नहीं आया लेकिन बात में प्रैंक के बारे में जानकर उनकी मां ने चैंन की सांस ली और सब मिलकर ठहाका मारकर हंसने लगते हैं।