Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anant-Radhika Wedding से पहले चर्चा में रही थीं बॉलीवुड की ये शादियां, एक ने तो होस्ट की थीं 4 रिसेप्शन पार्टी

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के एक बार फिर सास और ससुर बनने जा रहे हैं। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अंनत शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले चार महीने से इस कपल की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। न सिर्फ अंबानी परिवार इससे पहले कई सेलेब्स की शादी के फंक्शन महीनों तक चले है ।

    By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Tue, 09 Jul 2024 11:30 AM (IST)
    Hero Image
    बॉलीवुड स्टार्स की मशहूर शादियां (फोटो इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों हर किसी की जुबान पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जिक्र हो रहा रहा है। मार्च से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। जामनगर और इटली में ग्रैंड प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद अब ये कपल 12 जुलाई को मुंबई में सात फेरे लेने के लिए तैयार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल रस्में जारी हैं। संगीत के बाद हल्दी सेरेमनी हो चुकी है। अंबानी परिवार की शादी को उत्सव भी कहा जाता है, क्योंकि सालों साल ये चर्चा का विषय बना रहता है।

    वैसे बॉलीवुड में भी कई ऐसी शादियां हुई हैं, जिनके फंक्शंस लम्बे समय तक चले। एक कपल तो ऐसा भी है, जिसने अपनी शादी के बाद चार रिसेप्शन होस्ट किए थे। आइए, जाने कौन हैं वो सितारे, जिन्होंने महीने भर तक अपनी शादी को लेकर वाहवाही लूटी।

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

    अंबानी परिवार के बाद शादी के लंबे फंक्शन करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के मस्तानी और बाजीराव यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम सबसे पहले आता है। दीपवीर ने इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद इस कपल ने 3-4 रिसेप्शन दिए थे।

    यह भी पढे़ं-  Anant-Radhika Haldi Ceremony: सलमान खान से लेकर सारा अली खान तक, सजधज कर ये सेलेब्स पहुंचे एंटीलिया

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

    इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का भी नाम शामिल है। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की थी। शादी के बाद इस कपल ने 4 बड़े रिसेप्शन होस्ट किए थे, जिनमें दिल्ली, मुंबई और अमेरिका शामिल रहा था। इस कपल की शादी की चर्चा महीनों तक रही थी।

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

    शादी के वेन्यु को लेकर लम्बे सस्पेंस के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी रचाई थी। वापस आने के बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। इस कपल की शादी का इटली और इंडिया में करीब एक हफ्ते तक जश्न चला था। 

    सोनम कपूर और आनंद आहूजा

    बॉलीवुड फैशन क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 8 मई को 2018 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी के फंक्शन अनिल कपूर के बंगले और सोनम की मौसी के बंगले में हुए थे। शादी के बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन पार्टी भी हुई थी।

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी भी लम्बे समय तक चर्चा में रही थी। शुरुआत में दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की थी और ना ही खंडन किया था। पिछले साल 24 सितम्बर को परिणीति और राघव ने धूमधाम से उदयपुर में सात फेरे लिये थे। इससे पहले दिल्ली में प्री-वेडिंग फंक्शंस हुए थे।

    बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियां उनकी फैन फॉलोइंग की वजह से भी लम्बे समय तक चर्चा में रहती हैं। वेडिंग कार्ड से लेकर शादियों की रस्में, दूल्हा-दुल्हन के परिधान और मेहमानों की लिस्ट पर भी फैंस की नजर रहती है। हालांकि, कई शादियां ऐसी भी रही हैं, जो बिना किसी शोर-शराबे और सादगी के साथ सम्पन्न हुईं। 

    यह भी पढे़ं-  Anant-Radhika ने होली की तरह मनाई हल्दी सेरेमनी, रणवीर और सलमान पर भी चढ़ा रंग, देखें वीडियो