Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anant Ambani और राधिका मर्चेंट की सगाई की इनसाइड तस्वीरें लीक, सलमान, जाह्नवी, सागरिका मस्ती के मूड में आए नजर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 30 Dec 2022 07:55 PM (IST)

    Anant Ambani Engagement Pics राधिका मर्चेंट एंड कोर हेल्थ केयर के सीईओ वीरेंद्र मर्चेंट की बेटी है। वह कंपनी की डायरेक्टर भी है। राधिका और अनंत दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों को परिवार की कई गैदरिंग में साथ देखा जाता है।

    Hero Image
    Anant Ambani Engagement Pics: अनंत अंबानी की बेटे की सगाई पार्टी हुई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anant Ambani Engagement Pics: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की पार्टी गुरुवार को दी गई। इस अवसर पर बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे थे। इनमें सलमान खान, जाह्नवी कपूर, सागरिका घाटगे जैसे लोग शामिल हुए है। सभी की इनसाइड पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट से गुरुवार को ही सगाई की थी। दोनों का रोका भी हो गया है। यह रोका राजस्थान के नाथद्वारा  के श्रीनाथजी मंदिर में हुआ है। कार्यक्रम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद परिवार ने मोती महल में एक छोटा सा कार्यक्रम भी आयोजित किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था

    सभी मुंबई लौटे फिर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने घर पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। इसमें शाह रुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह जैसे कलाकार भाग लेने पहुंचे थे। इस अवसर पर सभी ने काफी ग्लैमरस कपड़े पहन रखे थे। अब दोनों की सगाई की इनसाइड तस्वीरें लीक हुई है। 

    यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor की मनीष मल्होत्रा ने पिंक कलर की साड़ी पहने लेटेस्ट बोल्ड तस्वीरें की शेयर, फैंस के उड़े होश

    राधिका मर्चेंट के दोस्त ओरहान अवत्रमणि ने तस्वीरें शेयर की है

    राधिका मर्चेंट के दोस्त ओरहान अवत्रमणि ने अनंत अंबानी की सगाई पार्टी में भाग लिया है। उन्होंने इनसाइड की तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में वह अनंत और राधिका के साथ देखें जा सकते हैं, जहां अनंत ने शेरवानी पहन रखी है। वहीं, राधिका मर्चेंट ने आइवरी लहंगा पहन रखा है। राधिका के बाल खुले हुए हैं। उन्होंने डायमंड का नेकलेस भी पहन रखा है। सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में सलमान खान भी नजर आए। उन्होंने ब्लू कलर की शर्ट और फॉर्मल ग्रे पैंट पहन रखी थी।

    यह भी पढ़ें: Animal First Look: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की 'एनिमल' का पहला पोस्टर शनिवार को होगा रिलीज

    जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ नजर आई

    एक तस्वीर में जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ नजर आई। गौरतलब है कि दोनों के अफेयर की खबरें वायरल है। शिखर पहाड़िया देश के भूतपूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पार्टी में भाग लेते नजर आए थे। बेटी राह के जन्म के बाद दोनों पहली बार साथ में नजर आए है। रणवीर सिंह भी काफी एनर्जेटिक एंट्री लेते नजर आए।

    comedy show banner
    comedy show banner