अहम की लड़ाई बनी 'दिलवाले' से 'बाजीराव मस्तानी' की टक्कर
'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' एक ही दिन 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में इनके बीच युद्ध की लकीर खिंच गई है। ये लड़ाई और तीव्र होती नजर आ रही है और शायद गंदी थी। इन दोनों फिल्मों के बीच अब लड़ाई सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को लेकर
मुंबई। 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' एक ही दिन 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में इनके बीच युद्ध की लकीर खिंच गई है। ये लड़ाई और तीव्र होती नजर आ रही है और शायद गंदी थी। इन दोनों फिल्मों के बीच अब लड़ाई सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को लेकर तेज होती नजर आ रही है। इन दो बिग बजट फिल्मों की भिड़ंत से साल 2012 की यादें फिर ताजा हो गई हैं, जब बॉक्स ऑफिस शाहरुख खान की 'जब तक है जान' और अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' की जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी।
'बाहुबली 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर
फिर याद आई 'सन ऑफ सरदार' और 'जब तक है जान' की टक्कर
वैसे जब भी बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, तो फिल्म के कलेक्शन के साथ-साथ स्क्रीन्स की संख्या भी काफी अहम हो जाती है। अजय देवगन तो 2012 में 'सन ऑफ सरदार' को कम सिंगल स्क्रीन थिएटर्स मिलने पर यश राज फिल्म्स को कोर्ट में ले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि यशराज फिल्म्स ने अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर 'सन ऑफ सरदार' को ज्यादा सिंगल स्क्रीन थिएटर्स पर नहीं रिलीज होने दिया। तब 'सन ऑफ सरदार', 'जब तब है जान' से 500 सिंगल स्क्रीन थिएटर्स पर कम रिलीज हुई थी।
सिंगल स्क्रीन थिएटर्स पर पिछड़ जाएंगे शाहरुख!
लेकिन इस बार शाहरुख की 'दिलवाले' सिंगल स्क्रीन थिएटर्स की रेस में 'बाजीराव मस्तानी' से पिछड़ सकती है। दरअसल, इरोज इंटरनेशनल ने सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' को रिलीज किया था। तब उन्होंने सिंगल स्क्रीन थिएटर्स के मालिकों के सामने ये शर्त रखी थी कि उन्हें 'बाजीराव मस्तानी' भी अपने थिएटर्स में रिलीज करनी होगी।
'बाहुबली' से हुई प्रभास की कमाई जानकर रह जाएंगे दंग
थिएटर्स मालिकों के पास नहीं कोई विकल्प
ट्रेड एनालिस्ट अमोद मेहरा कहते हैं, 'देखिए, थिएटर्स मालिकों के सामने इस समय कोई विकल्प नहीं बचा है। वो सब 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज के समय इरोज इंटरनेशनल के साथ एक एग्रीमेंट साइन कर चुके हैं। इरोज ने 'दिलवाले' के साथ 'बाजीराव मस्तानी' की टाइमिंग शेयर करने से भी इंकार कर दिया है। इरोज के इस इंकार के पीछे एक वजह यह भी है कि 'सन ऑफ सरदार' के समय शाहरुख या किसी प्रदर्शक ने उनका सपोर्ट करने से मना कर दिया था।'
बॉक्स ऑफिस का गणित
अगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई के गणित को गौर देखें तो सिंगल स्क्रीन थिएटर भी कलेक्शन में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर कोई फिल्म सिंगल स्क्रीन थिएटर्स पर नहीं चलती, तो इसके कलेक्शन पर भी काफी असर पड़ता है।
देखिए नितारा के लिए कितने अच्छे पापा हैं अक्षय कुमार
बॉलीवुड में साल की सबसे बड़ी टक्कर में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। इस बीच कुछ लोग अभी तक इस कंफ्यूजन में हैं कि पहले कौन-सी फिल्म देखें। अब देखना यह है कि बॉक्स ऑफिस पर 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' में से कौन अपनी जीत का झंडा फहराता है। 'दिलवाले' में शाहरुख और काजोल लीड रोल में हैं। वहीं 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अहम किरदारों में हैं।