अर्जुन कपूर के बाद टाइगर श्रॉफ की मां बनेंगी अमृता सिंह!
अमृता सिंह ने फिल्म '2 स्टेट्स' में अर्जुन कपूर की मां का रोल किया था। एक पंजाबी मां के किरदार को अमृता ने बखूबी निभाया था। शायद यही वजह है कि अब वो एक बार फिर स्क्रीन पर पंजाबी मां के रोल में दिखेंगी। खबर है कि अमृता फिल्म 'टर्बनेटर'
मुंबई। अमृता सिंह ने फिल्म '2 स्टेट्स' में अर्जुन कपूर की मां का रोल किया था। एक पंजाबी मां के किरदार को अमृता ने बखूबी निभाया था।
नवाजुद्दीन को सलमान नजर आते हैं 'बच्चे'!
शायद यही वजह है कि अब वो एक बार फिर स्क्रीन पर पंजाबी मां के रोल में दिखेंगी। खबर है कि अमृता फिल्म 'टर्बनेटर' में टाइगर श्रॉफ की मां के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को रैमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं।
दिलचस्प बात है कि अमृता 'अकेला'(1991) और 'आईना'(1993) जैसी फिल्मों में टाइगर के पापा जैकी श्रॉफ के साथ काम कर चुकी हैं।
सुनने में आया है कि इस रोल के लिए सबसे पहली पसंद किरण खेर थी लेकिन उन्होंने फिल्म के लिए न कह दिया था क्योंकि वो बार-बार पंजाबी मां का रोल नहीं करना चाहती थी।