Amrita Rao और आरजे अनमोल के बेटे 'वीर' की पहली तस्वीर हुई वायरल, क्यूट Smile ने जीता फैंस का दिल
अमृता राव और आरजे अनमोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। वहीं फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करके बाद अमृत की बेबी बंप फ्लॉट करती कई तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म 'विवाह' फेम एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल बीते साल 2020 में पैरंट्स बने हैं। अमृता ने 1 नवंबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद सभी ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी थी। वहीं अनमोल ने सोशल मीडिया पर लोगों को खुशखबरी देने के साथ ही बेटे के लिए नाम के सजेशन भी मांगे थे। वहीं अब अनमोल ने पहली बार अपने बेटे की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस फोटो में पूरा परिवार एक फ्रेम में नजर आ रहा है। फैंस इस फैमिली फोटो पर लोग प्यार बरसा रहे हैं।
Our World, Our Happiness ❤️ #Veer pic.twitter.com/g69ZMGn10G
— RJ Anmol 🇮🇳 (@rjanmol) March 18, 2021
अमृता राव के पति आरजे अनमोल ने बेटे 'वीर' के जन्म के चार महीने बाद उनकी पहली तस्वीर ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। अमृता के बेटे की ये पहली फोटो है जिसमें उनका चेहरा नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने फैसं को एक बड़ा तोहफा दिया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनमोल ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी दुनिया, हमारी खुशी...वीर।' फैन्स को ये तस्वीर इतनी पसंद आ रही है कि ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले अमृता राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'हैलो वर्ल्ड, मिलिए हमारे बेटे वीर से। आप लोगों का आशीर्वाद चाहिए।' बच्चे की इस फोटो को फैंस काफी पसंद किया था। इस फोटो में अमृता, अनमोल और उनके बेटे के हाथ नजर आ रहे थे।
आपको बता दें अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं। वहीं फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करके बाद अमृत की बेबी बंप फ्लॉट करती कई तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। इन फोटोज को लेकर वह काफी चर्चा में भी रहीं थीं। वहीं अब अमृता और अनमोल अपने घर आए नन्हें मेहमान को लेकर काफी खुश हैं।