विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया एक ऐसे शख्स का वीडियो जो अपनी चोटी से इस गर्मी में खुद को रखता है ठंडा, देखें कैसे

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 17 May 2023 05:04 PM (IST)

आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन बाइक पर किसी अनजान शख्स के साथ बिना हेलमेट पहने नजर ...और पढ़ें

Photo Credit: Amitabh Bachchan Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: Amitabh Bachchan Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Amitabh Bachchan Video: अमिताभ बच्चन के बारे में अगर ये कहा कि उनके दिन की शुरुआत सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए होती है तो ये गलत नहीं होगा। महानायक अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें फैंस के साथ शेयर करना पसंद करते हैं।

वहीं, फैंस भी उनके हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बिग बी कभी अपनी पुरानी यादें तो कभी फनी चीजें शेयर किया करते हैं। ऐसे में एक्टर का एक नया पोस्ट लोगों को खूब हंसा रहा है।

बिग बी ने शेयर किया फनी वीडियो

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सड़क पर बड़ी ही मस्तानी चाल में चलता हुआ नजर आ रहा है। इस शख्स ने खाकी वर्दी पहनी हुई है। इस शख्स के सिर पर बाल नहीं, लेकिन पीछे की तरफ एक लंबी चुटिया है, जिसे वह पंखे की तरह तेजी से हवा में गोल-गोल घुमाता नजर आ रहा है। ऐसे में किसी ने अपनी बालकनी से उसका वीडियो बना लिया है। इस वीडियो में उस शख्स की ये हरकत सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

अपना पंखा लेकर साथ चल रहे हैं...

इस वीडियो के साथ अमिताभ बच्चन ने खास कैप्शन लिखा है। इस के साथ वह लिखते हैं, ‘दिन की भीषण गर्मी में... ये महाशय खुद को ठंडा करने के लिए खुद का पंखा लेकर चलते हैं।' बिग बी के शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस शख्स को लेकर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कोई उन्हें मस्तमौला बोल रहा है तो किसी ने उन्हें अलादीन का जिनी कहा है। एक ने लिखा, ‘मुझे लगा कि यह रणवीर सिंह है।' एक कमेंट कर लिखा, ‘उसको ये भी नहीं पता होगा कि मेरा वीडियो सदी के महानायक ले रहे हैं।' इस तरह के कई और कमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं।