विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan की गोद में नजर आ रही बच्ची को क्या आपने पहचाना? पिता और पति दोनों सुपरस्टार

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 14 Jun 2023 04:06 PM (IST)

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर आज की नहीं ...और पढ़ें

Photo Credit: Amitabh Bachchan Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: Amitabh Bachchan Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर अक्सर स्टार्स की कई ऐसे तस्वीरों वायरल होती हैं, जिसमें उन्हें देखकर पहचान पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में अगर स्टार्स के बचपन की तस्वीरों हो तो ये ये काम और भी मुश्किल हो जाता है।

हालांकि, फैंस इन ऐसी तस्वीरों में काफी दिलचस्पी दिखा​ते हैं। इसी बीच ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। इस तस्वीर में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की गोद की दो ​बच्चियां नजर आ रही हैं। इनमें से एक बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। क्या अपने इस बच्ची को पहचाना। अगर नहीं तो थोड़ा दिमाग पर जोर डालिए शायद आप पहचान जाएं।

बिग बी की गोद में नजर आ रही बच्ची को क्या आपने पहचाना?

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक पोस्ट शेयर करते हैं। इसी बीच बिग बी ने एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उनकी गोद में छोटी बच्चियां नजर आ रही हैं। तस्वीर में अमिताभ के सिर पर एक कैप लगी हुई है। ये फोटो बिग बी के जवानी के दिनों की है। इस दौरान उन्होंने व्हाइट शर्ट पहनी हुई है। बता दें कि बिग बी की गोद में एक तरफ उनकी बेटी श्वेता नंदा बच्चन और दूसरी तरफ बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी एक्ट्रेस ​ट्विंकल खन्ना हैं। बता दें कि ​ट्विंकल ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार संग शादी की है।

तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने दी खास जानकारी

अमिताभ बच्चन ने इस फोटो के साथ कैप्शन में दोनों बच्चियों की पहचान बताई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तो यह सफेद रंग में मेरी बाईं तरफ ट्विंकल खन्ना और दूसरी तरफ श्वेता है। ये तस्वीर श्वेता के जन्मदिन पर ली गई है... ट्विंकल ने अब अक्षय कुमार से शादी की है... श्वेता, मेरी बेटी ने निखिल नंदा से शादी की है, जो नव्या नंदा और अगस्त्य नंदा की मां हैं, जो अपनी पहली फिल्म में कदम रख रही हैं...यहां ट्विंकल काफी क्यूट दिख रही हैं... श्वेता ने अभी-अभी एक उपलब्धि हासिल की है..!!!' इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स स्टार्स को पहचानने में जुटे हैं। अब इस फोटो को काफी बार देखा जा चुका है।