बर्थडे पर हज़ारों फैंस के बीच पहुंचे अमिताभ बच्चन, बिग बी को सामने देख खुशी से पागल हुए फैंस, देखें वीडियो
अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बिग बी के हज़ारों फैंस उन्हें सोशल मीडिया से लेकर उनके घर तक बधाई देने पहुंचे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बिग बी के हज़ारों फैंस उन्हें सोशल मीडिया से लेकर, उनके घर तक बधाई देने पहुंचे हैं। वैसे अमिताभ के घर के बाहर हज़ारों फैंस का जमावड़ा होना कोई नहीं बात नहीं है, लेकिन इन फैंस की तादात उनके जन्मदिन के दिन और बढ़ जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
अमिताभ के घर हजारों की संख्या में फैंस जमा हो गए, लेकिन बिग बी ने भी अपने फैंस के पूरा ध्यान रखा और उन्हें शुक्रिया कहने, उनसे मिलने बाहर तक आए। अमिताभ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फैंस से मुख़ातिब होते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अमिताभ एक गाड़ी में पहले घर के अंदर जाते हैं, उसके बाद वो घर के बाहर आकर फैंस से मिलते हैं। वो फैंस का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा करते हैं और कई लोगों से हाथ मिलाते हैं। सदी के महानायक को अपने इतने करीब देखकर फैंस भी खुशी से पागल हो जाते हैं। इतना ही नहीं अपने शहंशाह को बधाई देने कई लोग तो उनके फिल्मी गेटअप में उनके घर के बाहर पहुंच गए।
आपको बता दें कि इस खास दिन पर कई हस्तियों ने भी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई है। आज प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति एपिसोड में अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया जाएगा। वैसे अमिताभ अपने जन्मदिन से एक दिन पहले भी अपने फैंस का शुक्रिया अदा कर चुके हैं। देखें वीडियो।