यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोरोना काल में मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, दिल्ली के गुरुद्वारा को दिए 2 करोड़ रुपए
सलमान खान अक्षय कुमार के बाद अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी लोगों की मदद के लिए आगे आगे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की कहर देशभर में देखने को मिल रहा है। इस वायरस की वजह से कई लोगों ने अपने करीबियों को खो दिया है। फिलहाल कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। लेकिन जल्द ही तीसरी लहर आने की बातें भी सामने आ रही हैं। ऐसे समय में कई लोग एक दूसरे की मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस की शुरुआत के साथ ही लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्हें देख और भी कई सितारे मदद के लिए आगे आए हैं।
सलमान खान, अक्षय कुमार के बाद अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी लोगों की मदद के लिए आगे आगे हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में दिल्ली के एक गुरुद्वारे को जिसे कोविड सेंटर में तब्दील किया गया है, उसमें दान किया है। इतना ही नहीं अमिताभ रोज उस कोविड सेंटर में फोन कर वहां की सुविधाओं का जायजा लेते हैं। इस बात की जानाकरी दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी है।
शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'सिख महान हैं, सिखों की सेवा को सलाम… यह शब्द थे अमिताभ बच्चन जी के जब उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलिटी के लिए 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया। दिल्ली ऑक्सीजन के लिए जूझ रही है, अमिताभ जी ने करीब रोजाना मुझे फोन करके फैसिलिटी के बारे में जायजा लिया है।'
“Sikhs are Legendary
सिखों की सेवा को सलाम”
These were the words of @SrBachchan Ji when he contributed ₹2 Cr to Sri Guru Tegh Bahadur Covid Care Facility
While Delhi was grappling for Oxygen, Amitabh Ji called me almost daily to enquire about the progress of this Facility@ANI pic.twitter.com/ysOccz28Fl
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) May 9, 2021
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से एक दूसरे की मदद की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें अमिताभ इंटरनेशनल कार्यक्रम में लोगों से भारत की मदद की अपील कर रहे हैं। इस वीडियो में अमिताभ कह रहे हैं, 'नमस्कार, मैं अमिताभ बच्चन हूं। मेरा देश भारत कोविड 19 की दूसरी लहर के अचानक बढ़ने से जूझ रहा है। मैं सभी वैश्विक नागरिकों से अपील करता हूं कि वे अपनी सरकारों, दवा कंपनियों से बात करें और उन्हें जरूरतमंदों को दान देने, मदद का हाथ बढ़ाने के लिए प्रेरित करें'।
T 3900 - Privileged to be a part of the concert .. and the fight for India .. pic.twitter.com/vlyhKVc6QG
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 9, 2021
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन साल 2020 में भी मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने लोगों को खाने के पैकेट भी लोगों को बांटे थे। वहीं अमिताभ बच्चन से पहले रोहित शेट्टी भी कोविड केयर सेंटर को डोनेशन दे चुके हैं। इस बात का खुलासा भी सिरसा ने किया था।
