विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gulabo Sitabo समेत Amitabh Bachchan के वो किरदार जिनमें उन्हें पहचानना हुआ मुश्किल, देखें तस्वीरें

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Sat, 22 Jun 2019 11:49 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 03:29 PM (IST)

Amitabh Bachchan Looks अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की अपकमिंग फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ (Gulabo Sitabo) के सेट से बिग बी का नया लुक सामने आया है।

Gulabo Sitabo समेत Amitabh Bachchan के वो किरदार जिनमें उन्हें पहचानना हुआ मुश्किल, देखें तस्वीरें
Gulabo Sitabo समेत Amitabh Bachchan के वो किरदार जिनमें उन्हें पहचानना हुआ मुश्किल, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की अपकमिंग फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ (Gulabo Sitabo) के सेट से बिग बी का नया लुक सामने आया है। और इस नए लुक के साथ अमिताभ ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि वो जिस किरदार को हाथ में लेते हैं उसे घोलकर पी जाते हैं।

‘गुलाबो सिताबो’ में अमिताभ का लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया है। सफेद दाढ़ी, सिर पर टोपी और गले में गमझा डाले अमिताभ इतने अलग लग रहे हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। अमिताभ का ये लुक सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ ने अपने धांसू लुक से सबको चौंकाया हो। इससे पहली भी अमिताभ ने कई बार अपने लुक के साथ एक्सपैरिमेंट किया है। हम आपको दिखाते हैं उनके वो लुक जिनमें उन्हें पहचानना हुआ मुश्किल :  

102 Not Out : 4 मई 2018 को रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 102 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर भी थे। सफेद दाढ़ी और लंबे सफेद बाल वाला अमिताभ का ये लुक काफी चौंकाने वाला था।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

BAADUUMBAAA ..!! Baap COOL , beta OLD SCHOOL ..!!!🤣 first look #102NotOut , the unusual Father-Son duo .. 4th May #RishiKapoor #UmeshKShukla #TreeTopEntertainment @sonypicturesin

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

Paa : दिसंबर 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘पा’ से जब अमिताभ बच्चन की पहली तस्वीर सामने आई थी तो हर कोई हैरान रह गया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक 12 साल के लड़के का किरदार निभाया जिसे प्रोजेरिया नाम की बिमारी होती है। इस बीमारी में इंसान अपनी उम्र से पांच गुना ज्यादा बड़ा लगता है। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन भी लीड रोल में थे।

Thugs of Hindostan : 8 नवंबर 2018 में रिलीज हुई अमिताभ-आमिर की ये फिल्म पर्दे कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म में अमिताभ के लुक ने काफी चर्चा बटोरी। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में सफेद दाढ़ी, लंबी मूंछे और लंबे बाल में नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने सिर में कपड़ा बांध रखा था। अमिताभ का ये लुक काफी वायरल हुआ था।

Chehra : अमिताभ बच्चन की ये फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। लेकिन इस फिल्म में अमिताभ का लुक का क्या होगा ये सामने आ चुका है। कुछ दिन पहले अमिताभ ने खुद अपनी तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो सफेद लंबी दाढ़ी में नजर आ रहे थे। खास बात ये थी कि उन्होंने अपनी दाढ़ी में रबड़ बैंड बांध रखा था। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर हरे रंग की ऊनी वेस्टरर्न टोपी लगा रखी है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें : क्या आप पहचान पाए इस मशहूर अभिनेता को? नई फिल्म का नया लुक आया सामने, देखें तस्वीरें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप