विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्मेंद्र और देव आनंद ने ठुकराई थी फिल्म, अमिताभ बच्चन ने बनाया ब्लॉकबस्टर; खर्च से 10 गुना ज्यादा की थी कमाई

Published: Thu, 12 Mar 2026 04:49 PM (IST)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक सुपरहिट फिल्म थी जिसके लिए वह पहली पसंद नहीं थे। बिग बी की कास्टिंग ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन की फिल्म को दो सुपरस्टार्स ने किया था मना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन की फिल्म को दो सुपरस्टार्स ने किया था मना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब 5 दशक पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को सुपरस्टार बना दिया था। बिग बी की ये फिल्म इतनी जबरदस्त हिट रही कि यह कल्ट क्लासिक बन गई।

अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को देव आनंद और धर्मेंद्र जैसे सितारों ने भी करने से इनकार कर दिया था। थक हारकर मेकर्स अमिताभ के पास आए और उनकी चार्मिंग पर्सनैलिटी और दमदार परफॉर्मेंस ने फिल्म में ऐसी जान फूंकी कि फिल्म ने खर्च से 10 गुना ज्यादा का कारोबार किया था।

अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म

अमिताभ बच्चन की ये फिल्म जब बन रही थी, तब न बिग बी और ना ही बाकी के लीड स्टार्स ने कोई फीस ली थी। यह फिल्म थी डॉन (Don)। डॉन की सफलता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस नाम से शाह रुख खान की फिल्म डॉन बनी। यह भी हिट रही।

Amitabh Bachchan

इन तीन सितारों ने ठुकराई थी फिल्म

बहुत कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन से पहले डॉन जीतेंद्र, धर्मेंद्र और देव आनंद को मिली थी। यह तीनों ही सितारे उस वक्त के पॉपुलर स्टार्स थे। मगर जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें इसे करने से इनकार कर दिया। बाद में अमिताभ बच्चन को इसके लिए कास्ट किया गया।

घाटे में थे प्रोड्यूसर 

जब डॉन बन रही थी, तब अमिताभ से लेकर प्राण तक ने अपनी फीस छोड़ दी थी। रोशमिला भट्टाचार्या Bollywood's Iconic Villains Bad Men में लिखा है कि 'जिंदगी जिंदगी' फ्लॉप होने के बाद प्रोड्यूसर नरीमन ईरानी बहुत घाटे में थे। उन पर काफी कर्ज था। फिर भी कम पैसों में अमिताभ, जीनत और प्राण ने काम किया। फिल्म की शूटिंग के बीच ही नरीमन की डेथ भी हो गई थी।

यह भी पढ़ें- अमिताभ को बनाया सुपरस्टार, बेटे ने कराई प्रेमिका से मुलाकात, रहस्यमयी थी मौत; दर्दनाक है डायरेक्टर की कहानी

Amitabh Hit movie

फिल्म की सक्सेस के बाद स्टार्स ने ली थी फीस

IMDb के मुताबिक, फिल्म की सफलता के बाद फीस के तौर पर अमिताभ, जीनत और प्राण ने कुछ शेयर्स लिए थे और बाकी पैसे प्रोड्यूसर की पत्नी को दे दिए थे ताकि वह कर्ज चुका पाए। कहा जाता है कि डॉन को करीब 70 लाख रुपये में बनाया गया था लेकिन इसने 7 करोड़ रुपये के आसपास कारोबार किया था। 

यह भी पढ़ें- Raj Kapoor के चलते बनी Rajesh Khanna की ये ब्लॉकबस्टर, मौत की आहट के बीच जिंदगी का जश्न मनाती है फिल्म