विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan ने फिल्म इंडस्ट्री में किए 52 साल पूरे, बिग बी ने इस अंदाज में किया फैंस का शुक्रिया

By Anand KashyapEdited By:
Published: Mon, 31 May 2021 12:10 PM (IST)

अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। उन्होंने अब तक अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ...और पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन , Instagram: amitabhbachchan
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन , Instagram: amitabhbachchan

नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। उन्होंने अब तक अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन फिल्मों में अपने खास और अलग अभिनय की लिए जाने जाते हैं। यही वजह है जो उन्हें हर जनरेशन के दर्शक पसंद करते हैं। आज अमिताभ बच्चन को अभिनय की दुनिया में 52 साल हो चुके हैं। इन 52 सालों में उन्होंने एक से बढ़कर फिल्में और अभिनय किए हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन ने खुद जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा कर दर्शकों के लिए आभार भी जताया है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर खास तस्वीर साझा की है।

उन्होंने अपनी सभी सुपरहिट फिल्मों के किरदारों का एक कोलाज साझा किया है। इस कोलाज में अमिताभ बच्चन का लगभग हर हिट किरदार नजर आ रहा है। इस तस्वीर पर लिखा है, 'अमिताभ बच्चन के 52 साल'। इस तस्वीर के साथ खास पोस्ट साझा कर बिग बी ने फैंस का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, '52 साल..!!! इस संकलन के लिए सभी फैंस का धन्यवाद.. अभी भी सोच रहा था कि यह सब कैसे हुआ।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के कोलाज की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में 52 साल बिताने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अमिताभ बच्चन को अभिनय की दुनिया में 52 साल पूरे होने पर कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म सात हिंदुस्तानी से की थी। यह फिल्म साल 1969 में आई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अभिनय ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म सात हिंदुस्तानी का निर्देशक ख्वाजा अहमद अब्बासी ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दिलों को खूब जीता था।