World Chocolate Day 2020: अमिताभ बच्चन को आई चॉकलेट की याद, कहा- खाना छोड़ दिए, तब क्यूं तरसावे मन
World Chocolate Day अमिताभ बच्चन वर्ल्ड चॉकलेट डे को कैसे मिस कर सकते हैं। इस दिन उन्होंने चॉकलेट ख़ाने की याद आ गई।
नई दिल्ली, जेएनएन। World Chocolate Day: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले एक्टर्स में हैं। वह लगभग हर विषय पर अपनी राय रखते हैं। ऐसे में वर्ल्ड चॉकलेट डे को कैसे मिस कर सकते हैं। इस दिन उन्होंने चॉकलेट खाने की याद आ गई। हालांकि, उन्होंने चॉकलेट खाना छोड़ रखा है। ऐसे में वर्ल्ड चॉकलेट डे के दिन उनको लालच आ ही गया।
अमिताभ ने वर्ल्ड चॉकलेट डे के दिन ट्वीट करके के अपनी मनोदशा के बारे में बताया। उन्होंने लिखा- 'विश्व चाकलेट दिवस आ गया, कहन की करा विमोचन। जब चाकलेट खाना छोड़ दिए, तब क्यूं तरसावैं मन।' ख़ास बात है कि यह पहली बार नहीं है कि जब अमिताभ ने भोजपुरी में कुछ लिखा हो। इससे पहले भी वह कई बार ऐसे कविताएं लिख चुके हैं। उन्होंने हाल ही में लॉकडाउन को लेकर एक ऐसी कविता शेयर की थी। उसे फैंस ने ख़ूब पसंद भी किया था।
T 3585 - Tomorrow #WorldChocolateDay ..
विश्व चाकलेट दिवस आ गया, कहन की करा विमोचन
जब चाकलेट खाना छोड़ दिए, तब क्यूँ तरसावैं मन ~ ab
🤔 pic.twitter.com/sYfWQYXWfi— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 6, 2020
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड चॉकलेट डे
पूरे विश्व में चॉकलेट के कॉम्बिनेशन और कम्पोजिशन को सेलिब्रेट करने के लिए 7 जुलाई वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाता है। हालांकि, कुछ साल पहले यानी 2009 तक इसे 9 जुलाई को मनाया जाता था। चॉकलेट डे को मनाने की पीछे मन्याता है कि इसी दिन 1550 में यूरोप में चॉकलेट की खोज़ हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में फैल गया।
इसे भी पढ़िए- छा गया सुशांत और संजना की फ़िल्म का ट्रेलर, एक दिन में मिले 2 करोड़ से अधिक व्यूज़
ऐसा नहीं है कि सिर्फ वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाता है, बल्कि कई देशो में नेशनल चॉकलेट डे भी मनाया जाता है। जैसे अमेरिका अपने यहां 28 अक्टूबर को नेशलन चॉकलेट डे मनाता है। वहीं, इन सबसे इतर अमेरिकी नेशनल कन्फरेशन एसोसिएशन 13 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट दिवस मनाता है। इन सबके अलावाा मिल्क चॉकलेट डे, ह्वाइट चॉकलेट डे और कोकोनट चॉकलेट डे जैसे भी दिन मनाए जाते हैं। वहीं, ऐसे भी देश हैं, जो अलग-अलग दिन वर्ल्ड चॉकलेट डे सेलिब्रेट करते हैं।