विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने अनाउंस किया अपना अगला प्रोजेक्ट, इस कोर्टरूम ड्रामा में नजर आएंगे बिग बी

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 01 Mar 2023 04:51 PM (IST)

अमिताभ बच्चन ने अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है। रिलायंस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही इस ...और पढ़ें

Amitabh Bachchan announces his next project, Big B will be seen in this courtroom drama, VIA INSTAGRAM
Amitabh Bachchan announces his next project, Big B will be seen in this courtroom drama, VIA INSTAGRAM

नई दिल्ली, जेएनएन। Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब अमिताभ ने उनके फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट भी कर दी है। बिग बी का अगला प्रोजेक्ट 'सेक्शन 84' होगा। रिलायंस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता करेंगे। जो एक कोर्टरूम ड्रामा होगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल प्ले करने जा रहे हैं। बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी।

बिग बी ने किया अनाउंस

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो क्लिप शेयर की जिसमें लिखा है, 'सेक्शन 84 में अमिताभ बच्चन, रिभु दासगुप्ता द्वारा लिखित और निर्देशित'। इस क्लिप को शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'इस नई कंपनी के लिए प्रतिष्ठित रचनात्मक दिमागों की संगति पाकर एक बार फिर खुशी हुई है, और ये चुनौती मुझे उकसाती है।'

फिल्म में अमिताभ की एंट्री से खुश हैं रिभु

निर्देशक रिभु दासगुप्ता फिल्म में अमिताभ बच्चन के लीड रोल प्ले करने की अनाउंसमेंट के बाद काफी खुश हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'मैं फिर से सर के साथ सहयोग करने के लिए खुश, धन्य और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इसके लिए तत्पर हूं।'

विवेक बी अग्रवाल हैं निर्माता

फिल्म के निर्माता विवेक बी अग्रवाल ने बताया, 'बच्चन जी को हमारी अगली फिल्म में शामिल करना एक सम्मान की बात है और मैं धारा 84 में उनके और रिभु के साथ इस साहसिक कार्य को शुरू करने के लिए रोमांचित हूं।' वहीं समीर चोपड़ा भी फिल्म में बिग बी की एंट्री से खासा खुश हैं। उन्होंने कहा, 'हम धारा 84 पर काम शुरू करने के लिए बिल्कुल खुश हैं। मिस्टर बच्चन की अद्वितीय सुपरस्टारडम रिभु की अद्भुत कहानी कहने की कला के साथ मिलकर धारा 84 को दुनियाभर के दर्शकों के लिए एक अविश्वसनीय घड़ी बना देगी।'

क्या है सेक्शन 84

IPC यानी भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 84 के अनुसार, ऐसा व्यक्ति जिसे कोई गलत कार्य करते समय ये नहीं पता होता कि वो कार्य कानूनी रूप से गलत है या व्यक्ति को उसके कार्य की प्रकृति नहीं पता होती, ऐसी स्थिति में उसके द्वारा किया गया संबंधित कार्य अपराध नहीं माना जाएगा।

यह भी पढ़ें: Holi 2023 Best Movie Scenes: 'शोले' से लेकर 'बागबान' तक, इन पांच फिल्मों में दिखे होली के खास रंग

यह भी पढ़ें: OTT Movies and Web Series This Week: गुलमोहर और ताज समेत ओटीटी पर इस हफ्ते आ रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज