विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: अमिताभ-ऋषि की सधी शुरुआत, 102 नॉट आउट को पहले दिन इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 05 May 2018 01:50 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 11:23 AM (IST)

कई इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सराहना पा चुकी राजकुमार राव स्टारर ओमेर्टा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही कमजोर शुरुआत की है।

Box Office: अमिताभ-ऋषि की सधी शुरुआत, 102 नॉट आउट को पहले दिन इतने करोड़
Box Office: अमिताभ-ऋषि की सधी शुरुआत, 102 नॉट आउट को पहले दिन इतने करोड़

मुंबई। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 102 नॉट आउट ने बॉक्स ऑफ़िस पर सधी शुरुआत करते हुए पहले दिन तीन करोड़ से अधिक की कमाई की है।

उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी फिल्म 102 नॉट आउट ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन तीन करोड़ 52 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। ट्रेड पंडितों ने इसके आसपास की ही ओपनिंग का अनुमान लगाया था। माना जा रहा है कि इस तरह की फिल्में नामी स्टारकास्ट होने के बावजूद बड़ी ओपनिंग नहीं ले पाती लेकिन माउथ पब्लिसिटी से फिल्म पिकअप होगी। शनिवार और रविवार को अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। अमिताभ बच्चन की पिछले साल आई फिल्म सरकार 3 ने पहले दिन दो करोड़ 10 लाख रूपये की ओपनिंग की थी। साल 2016 में आई बिग बी की पिंक को पहले दिन चार करोड़ 32 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था। ऋषि कपूर ने दो साल पहले कपूर एंड संस में काम किया था और उस फिल्म को 6 करोड़ 85 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था। पिछले साल आई ऋषि की पटेल की पंजाबी शादी ने पहले दिन सिर्फ़ 50 लाख रूपये की कमाई की । फिल्म 102 नॉट आउट सौम्य जोशी के गुजराती नाटक पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन 102 साल के बुजुर्ग दत्तात्रेय वखारिया का रोल निभा रहे हैं। बिंदास,खुले दिल ख्यालों के और मौज मस्ती भरी ज़िंदगी में विश्वास रखते हैं। उनके एक 75 साल का बेटा है बाबूलाल। ऋषि कपूर का ये किरदार उम्र के हिसाब से बुजुर्गियत ओढ़ चुका है और इस कारण पिता अपने ही बेटे को वृद्धाश्रम भेजना चाहता है। बकौल पिता एक नालायक बेटे के बचपन को कभी नहीं भूलना चाहिए। करीब एक घंटा 41 मिनट की इस फिल्म को प्रचार के साथ 30 करोड़ रूपये में बनाया गया है। इस फिल्म से अमिताभ और ऋषि 27 साल बाद वापसी कर रहे हैं। एक ज़माने में बॉलीवुड में लंबू जी टिंकू जी की क्यूट मानी जाने वाली अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी आख़िरी बार साथ में 1991 में फिल्म अजूबा में दिखी थी।

इसी हफ़्ते एक आतंकवादी की कहानी पर बनी हंसल मेहता की ओमेर्टा भी रिलीज़ हुई । कई इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सराहना पा चुकी राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही कमजोर शुरुआत की है। फिल्म को पहले दिन सिर्फ़ 54 लाख रूपये की कमाई हुई। बॉक्स ऑफिस पर बने रहने के लिए ओमेर्टा को वीकेंड के बाकी दिनों में तगड़ी कमाई करनी होगी। फिल्म ओमेर्टा -कोड ऑफ साइलेंस, ग्लोबल टेरेरिस्ट अहमद ओमर सईद शेख की कहानी है। इस फिल्म में हिंसा और सख्त शब्दों का इस्तेमाल है। लंदन और भारत में शूट हुई ओमेर्टा दुनिया के कई आतंकवादी घटनाओं को शामिल करती हैं, जिसमें अमेरिका का 9/11 अटैक और मुंबई में 26/11 को हुआ आतंकी हमला भी शामिल है। ये उसी ओमर सईद की कहानी है जिसने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का सिर, धड़ से अलग किया था।

यह भी पढ़ें: Box Office: चीन में बाहुबली 2 की ओपनिंग जानकर आपको झटका लग सकता है