अमिताभ-रणवीर चुने गए बेस्ट एक्टर और दीपिका बेस्ट एक्ट्रेस
स्क्रीन अवार्ड 2016 में अमिताभ बच्चन को फिल्म 'पीकू' और रणवीर सिंह को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बेस्ट एक्टर मेल का अवार्ड संयुक्त रूप से दिया गया। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दीपिका पादुकोण को दिया गया।
मुंबई। 8 जनवरी की शाम उन खास कलाकारों के नाम रही जिन्हें मुंबई में 2016 के स्क्रीन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड फंक्शन में अमिताभ बच्चन को फिल्म 'पीकू' और रणवीर सिंह को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बेस्ट एक्टर मेल का अवार्ड संयुक्त रूप से दिया गया।
अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह ने इस पल को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इन दोनों ने अवॉर्ड फंक्शन की कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर फैंस के साथ साझा की हैं।
Humbled to be sharing this honour with my screen idol, the legendary @SrBachchan ! ❤️🙏 #trulyspecial pic.twitter.com/u0HyqOJWW4
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) January 9, 2016
अवार्ड फंक्शन में जहां रणवीर सिंह और बिग बी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, तो वहीं दीपिका पादुकोण को फिल्म 'पीकू' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया। अपने जमाने के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
T 2106 - Another Award for Best Actor for 'PIKU' at Screen Awards and the joy of sharing it with Ranveer for BM ! pic.twitter.com/xC5zx8hDRQ
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 8, 2016
शाहरुख खान को फिल्म 'दिलवाले' के लिए लोकप्रिय अभिनेता और दीपिका पादुकोण को लोकप्रिय अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता इरफान खान ने जूरी च्वॉइस बेस्ट एक्टर अवार्ड अपने नाम किया। इस अवार्ड फंक्शन के दौरान जया बच्चन, अमिताभा बच्चन, रेखा के अलावा कई बड़े कलाकार देखने को मिले।