Sye Raa Narasimha Reddy Trailer: अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी की फिल्म का पोस्टर रिलीज, कल आएगा ट्रेलर
Film Sye Raa Narasimha Reddy Trailer सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और मेगास्टार चिरंजीवी के अभिनय से सजी फिल्म सेरानरसिम्हा रेड्री का ट्रेलर कल यानी 18 सितंबर को रिलीज होगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। Film Sye Raa Narasimha Reddy Trailer: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और मेगास्टार चिरंजीवी के अभिनय से सजी फिल्म सेरानरसिम्हा रेड्री का पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को कल यानी 18 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। जबकि फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सेरानरसिम्हा रेड्डी के मेकर्स ने इसे अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनाने के सारे प्रयास किए हैं। इसीलिए फिल्म में अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी जैसे बड़े स्टार्स को कास्ट किया गया है। फिल्म शूट करने के लिए विशाल सेट बनाए गए अब इसके पर्दे पर आने का समय हो गया। फैंस को इस फिल्म को थिएटर में आने का लंबे समय से इंतजार रहा है।
फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि फिल्म का ट्रेलर बुधवार यानी 18 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म के पोस्टर को भी जारी किया गया। इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन और चिंरजीवी राजसी लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को चिरंजीवी के बेटे रामचरण ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में बनाया गया है।
Trailer releases tomorrow! #SyeRaaNarasimhaReddy pic.twitter.com/i1c0PdEJDQ— Excel Entertainment (@excelmovies) September 17, 2019
फिल्म की कहानी अखंड भारत के पहले बागी पर केंद्रित है और यह पीरियड फिल्म है। 18वीं सदी के वीर योद्धा स्वाधीनता सेनानी उयाल्लवाडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर है, जिन्होंने 1846 में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका था। माना जाता है कि 1857 में जब अंग्रेजों के खिलाफ पहली क्रांति हुई थी उसके दस साल पहले नरसिम्हा रेड्डी ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग लड़ी थी। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
Looks impressive... Here's #SyeRaaNarasimhaReddy teaser... Also, release date finalized: 2 Oct 2019... Will release in #Hindi #Telugu #Tamil #Kannada #Malayalam. #SyeRaa #SyeRaaTeaser: pic.twitter.com/Y5Rw2fITe3 — taran adarsh (@taran_adarsh) August 21, 2019