अक्षय ने रजनीकांत को बताया Dream co-star, अमिताभ और शत्रुघ्र ने लिखी ये बात
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 बॉक्स अॉफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन है और वे 68 साल के हो गए हैं। इस उम्र के पड़ाव पर भी रजनीकांत की फिल्में जबरदस्त परफॉर्म कर रही हैं उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। हाल ही में आई फिल्म 2.0 भी जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। एेसे में लग रहा है कि 2.0 के द्वारा उन्होंने अपने फैंस को जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट दिया हो। इस खास दिन रजनीकांत को जहां एक ओर अपने फैंस से प्यार मिल रहा है वही बॉलीवुड के दिग्गज भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
रजनीकांत को ट्विटर पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने बधाई दी है। साथ ही फैंस के बीच रजनीकांत के जन्मदिन को लेकर काफी क्रेज है। सबसे पहले बात करते हैं अमिताभ बच्चन की। बिग बी सोशल मीडिया के किंग माने जाते हैं क्योंकि वे यहां काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ ने रजनीकांत को ट्विटर पर बधाई देते हुए उनके साथ की कई तस्वीरों को साझा किया है। अमिताभ ने रजनीकांत को सेंसेशन बताया है।
T 3023 - Happy birthday Rajni .. Dec 12 th .. friend colleague and a sensation ever !!
பிறந்தநாள் வாழ்த்துக்கள் pic.twitter.com/nE8iQxg14u — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 11, 2018
अब बात करते हैं अक्षय कुमार की जो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 में रजनीकांत के साथ नजर आए। अक्षय कुमार ने रजनीकांत के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, ड्रीम को-स्टार और लीजेंड हैं।
A dream co-star and a legend in every right! You are an epitome of simplicity and it was an absolute honour to work with you. #HappyBirthdaySuperstar @rajinikanth :) pic.twitter.com/8ePaaIWwit — Akshay Kumar (@akshaykumar) December 12, 2018
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने पूरी दुनिया से 620 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है और ये फिल्म अब भी नए नए रिकॉर्ड बनाते जा रही है l फिल्म 2.0 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में 12 वें दिन करीब 3 करोड़ 75 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म 2.0 को अब तक हिंदी वर्जन से 170 करोड़ 50 लाख रुपए का कलेक्शन हासिल हो गया है।
यह भी पढ़ें: कपिल के साथ-साथ इस टीवी एक्ट्रेस की भी हुई विदाई, देखिए Exclusive तस्वीरें
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्र सिन्हा ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है। वे लिखते हैं कि, उन्होंने फिनोमिनल सक्सेस और पॉपुलेरिटी को मैनेज किया है और बहुत डाउन टू अर्थ हैं।
phenomenal success & popularity he has managed to remain generous & down to earth. Wishing you a blessed day & healthy, peaceful, joyous & lovely years ahead. #HappyBirthdayRajnikanth pic.twitter.com/yTEEYifQBy — Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) December 12, 2018
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा कर रहे हैं शादी, आप यहां पर देख सकते हैं Live, पूरे भारत को न्यौता