Amitabh Bachchan Health Update: हॉस्पिटल से अमिताभ ने भगवान को किया याद, लिखा- ‘ईश्वर के चरणों में समर्पित’
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। Photo-Amitabh Insta
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन को भी कोरोना के हल्के लक्ष्ण पाए गए। जिसके बाद अभिषेक भी नानावटी हॉस्टिपल में एडमिट हो गए, वहीं ऐश्वर्या और आराध्या घर पर क्वारंटाइन हैं। हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद भी अमिताभ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़े हुए हैं।
अमिताभ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हर रोज़ एक नया पोस्ट शेयर कर रहे हैं। शुरुआती पोस्ट में अमिताभ ने अपने फैंस को इस प्यार के लिए शुक्रिया कहा। इसके बाद बिग बी एक पोस्ट में बताया कि किस तरह के लोगों से हमें दूर रहना चाहिए। अब अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने भगवान को याद किया है। अमिताभ ने इस पोस्ट में भगवान की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘ईश्वर के चरणों में समर्पित’।
T 3596 - ईश्वर के चरणों में समर्पित 🙏 pic.twitter.com/ByAMUabsxU— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 16, 2020
🙏🏽— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) July 16, 2020
बग बी ने दी इनसे दूर रहने की सलाह : इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस से बुरी प्रवृत्तियों से बचने की सलाह दी थी। अमिताभ बच्चन ने लिखा था, 'सभी से ईर्ष्या, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।'
T 3595 -
*ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः।*
*परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः।।*
सभी से ईर्ष्या, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए। — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 15, 2020
इस पोस्ट से पहले भी अमिताभ बच्चन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक कविता शेयर की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था। श्वेत वर्ण आभूषण
सेवा भाव समर्पण
ईश्वर रूपी देवता ये
पीड़ितों के संबल ये
स्वयं को मिटा दिया
गले हमें लगा लिया
पूजा दर्शन के स्थान ये
परचम इंसानियत के
~ अब