अमीषा ने गरीबों को खाना खिलाकर मनाया जन्मदिन और भगवान शिव से की ये कामना
फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल फिल्म 'मुन्ना माइकल' में भी नज़र आएंगी।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने जन्मदिन को खास तरीके से मनाया। उन्होंने व्यस्त होने के कारण जन्मदिन से पहले ही गरीबों को खाना खिलाकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अमीषा का जन्मदिन 9 जून को है।
एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने जन्मदिन को अनूठे तरीके से गरीबों के साथ मनाया। वैसे अमीषा का जन्मदिन 9 जून को आता है। लेकिन उस दिन व्यस्त होने के कारण अमीषा ने जन्मदिन से पहले ही गरीबों को खाना खिलाया और उनके साथ समय व्यतीत किया। इसके पहले उन्होंने शिव मंदिर में जाकर शंकर भगवान की आराधना की और उन्हें भोग भी लगाया। इस मौके पर जब अमीषा पटेल से पूछा गया कि जब वह गरीबों को खाना खिला रही हैं तो उसका प्रचार क्यों कर रही हैं? कहीं खाना खिलाकर वह मीडिया का ध्यान तो खींचने की कोशिश नहीं कर रही हैं? इस पर अमीषा पटेल ने कहा, ''मैं ऐसे कई काम करती हूं जो लोगों को पता भी नहीं है। यह बाहर हो रहा है, इसलिए सभी को पता चल गया है। लेकिन ऐसे बहुत काम है जो मैं करती रहती हूं, जिसका किसी को पता भी नहीं चलता।''
यह भी पढ़ें: आज रात प्रियंका चोपड़ा पहुंच रही हैं मुंबई... करने गुस्ताख़ियां
अमीषा पटेल ने शंकर भगवान से क्या मांगा? इस सवाल का जवाब देते हुए वो बोली, ''मेरी कामना यही है कि हम खुशियां फैलाएं। जितना भी हम प्रयास कर सकते हैं खुशियां फैलाएं। लाचार लोगों की मदद करें। मैंने भगवान शिव से मांगा कि पूरे विश्व में जो आतंकवादी हमले और हादसे हो रहे हैं, कही बम फट रहे हैं कही गोलियां चल रही हैं, ये आतंकी गतिविधियां बंद हों और पूरे विश्व में शांति हों।'' फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल फिल्म 'मुन्ना माइकल' में भी नज़र आएंगी। यह फिल्म 21 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।