Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Nepotism Debate: जानें क्यों ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Nepotism Debate आलिया भट्ट रणबीर कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार ट्विटर पर निर्देशक आर. बाल्की के बयान के बाद ट्रेंड करने लगे थे।
नई दिल्ली, जेएनएनl बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बचाव में आगे आए पटकथा लेखक-निर्देशक आर. बाल्की के बाद बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद की बहस एक बार फिर जोर पकड़ रही है। बॉलीवुड के स्टार किड्स के बचाव में आगे आए पटकथा लेखक-निर्देशक आर. बाल्की के बाद बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर बहस एक बार फिर तेज हुई है। हालांकि उन्होंने इस तथ्य पर सहमति व्यक्त की कि स्टार किड्स को 'बाहरी लोगों' के मुकाबले 'अनुचित या बड़ा फायदा' है, पर साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसके पक्ष और विपक्ष हैं।
आगे जोड़ते हुए आर. बाल्की ने कहा, 'मुझे आलिया भट्ट या रणबीर कपूर से बेहतर कलाकार खोजकर दिखाए और हम बहस करेंगे। वे कुछ बेहतरीन अभिनेताओं में से हैं।' इसके तुरंत बाद आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे।
Starkids like Ranbir,Alia Daily Trending on Twitter.
Meanwhile me :#RanbirKapoor #AliaBhatt #CBIEnquiryForSSR pic.twitter.com/ZQWXhREj5B— 𝐑 𝐀 𝐅 𝐈 (@IamRaaFii) July 18, 2020
जब से सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हुई है, तब से स्टार किड्स को भारी बैकलैश का सामना करना पड़ रहा हैं है। उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। आलिया, करीना कपूर और करण जोहर सहित कई कलाकारों को अपने पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को सोशल मीडिया पर बंद कर दिया हैं। हाल ही में आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने कई बलात्कार की धमकियों और अपमानजनक संदेशों के स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शाहीन ने कहा कि वह यहां से इन संदेशों को नजरअंदाज करने का विकल्प नहीं चुनेंगी। शाहीन ने कहा कि वह उन यूजर्स के खिलाफ कदम उठाएगी जो उन्हें ऑनलाइन बलात्कार की धमकी, उत्पीड़न और नफरत भरे संदेश भेज रहे हैं।
When I see #AliaBhatt ,#RanbirKapoor ,#SonakshiSinha and #RajkummarRao in trending
Le me:- pic.twitter.com/5ixmOcE0aT— Bhoomika maheshwari (@__Sankii__) July 18, 2020
सुशांत सिंह राजपूत की जल्द फिल्म दिल बेचारा आनेवाली हैंl सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग कई अभिनेता कर रहे हैंl इनमें फिल्म अभिनेता करण आनंद भी हैंl उन्हें भी सुशांत की मौत से सदमा लगा है और वह उनके जाने से दुखी हैंl उन्होंने सुशांत को याद करते हुए अपना निजी अनुभव भी सोशल मीडिया पर शेयर किया थाl