Boycott China: इन कलाकारों ने की चीनी समानों के बहिष्कार की मांग, किया ये आह्वान
Boycott Chinese products देश के कई लोकप्रिय कलाकार चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने और देसी उत्पाद अपनाने पर जोर दे रहे हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन, मनोज जोशी और संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से चीनी उत्पादों के बहिष्कार और एक स्वस्थ और 'देसी' विकल्प अपनाने का आह्वान किया है। उनके अलावा और भी कई कलाकारों ने चीनी सामानों पर बहिष्कार की मांग की हैंl सोमवार को लद्दाख में गालवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद अभिनेताओं का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा हैं।
फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने 'जय श्रीराम' लिखी हुई एक तस्वीर शेयर की हैl जो ताइवान में बनी हुई हैl इसमें प्रभु श्रीराम तीर से ड्रेगन का वध करने जा रहे हैl'
जय श्री राम। pic.twitter.com/6h83rzbktY— Manoj Joshi (@actormanojjoshi) June 17, 2020
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने 'हिंदी चीनी बाय बाय' लिखा हैl
Hindi Chini Bye Bye!— Manoj Joshi (@actormanojjoshi) June 17, 2020
व्रेस्लर संग्राम सिंह ने चीनी प्रोडक्ट के अलावा भारत में उनके एजेंटों का भी बहिष्कार करने की बात लिखी है, 'सिर्फ चीनी प्रोडक्ट के बहिष्कार से काम नहीँ चलेगा, यहां काफी बुद्धिजीवी है, जो चीन के अंडर कवर एजेंट है, उनका भी बहिष्कार करना होगाl'
मिलिंद ने अपने ट्वीट के माध्यम से अपने विचारों को साझा किया हैl उन्होंने लिखा है कि शरीर और राष्ट्र को फिट रखने का एक तरीका है 'चीनी बंद' हिंदी शब्द 'चीनी' का अर्थ शक्कर भी होता है। उन्होंने यह भी शेयर किया कि 'देसी गुड़' और 'देसी सामान' शरीर और देश के लिए आवश्यक हैं।
मिलिंद ने लिखा, 'शरीर एवं राष्ट्र.... दोनों को स्वस्थ रखने का... एक ही उपाय है, 'चीनी बन्द' शरीर के लिए 'देसी गुड' और राष्ट्र के लिए 'देसी Goods' #SonamWangchuk #BoycottMadeInChina'
सिर्फ चीनी प्रोडक्ट के बहिष्कार से काम नहीँ चलेगा,
यहां काफी बुद्धिजीवी है, जो चीन के अंडर कवर एजेंट है, उनका भी बहिष्कार करना होगा🙏🇮🇳#IndianArmy #IndiaChinaFaceOff #IndianArmyZindabad— SANGRAM U SINGH (@Sangram_Sanjeet) June 17, 2020
गौरतलब है कि चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैl चीन के भी कई सैनिक मारे गए हैंl ऐसे में देश के कई लोकप्रिय कलाकार चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने और देसी उत्पाद अपनाने पर जोर दे रहे हैंl देश भी चीनियों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार हो रहा हैl