विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Don 3 की चर्चा के बीच फरहान अख्तर के घर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, फैंस बोले- 'क्या खिचड़ी पक रही है'

Published: Tue, 19 Mar 2024 09:20 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में भारत पहुंचे हैं। दोनों अब हाल ही में फरहान अख्तर के घर ...और पढ़ें

फरहान अख्तर के घर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, (X Image)
फरहान अख्तर के घर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रिंयका चोपड़ा इन दिनों मुंबई आईं हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लॉस एंजिल्स से मालती संग भारत आईं हैं। इसके कुछ दिनों बाद निक जोनस भी इंडिया पहुंचे। मुंबई एयरपोर्ट से उनके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साथ में फिल्ममेकर फरहान अख्तर के घर पहुंचे।

ऐसे में फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है, क्योंकि फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' लगातार चर्चा में बनी हुई है, जिसके दोनों पार्ट में प्रियंका चोपड़ा बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म 'जी ले जरा' भी पाइपलाइन में है।

यह भी पढ़ें- जब 'दीवार' में क्रेडिट न मिलने पर भड़क गए थे सलीम-जावेद, मुंबई में लगे हर पोस्टर पर लिखवा दिया था अपना नाम

फरहान के घर पहुंचे ये सितारे

फरहान अख्तर के घर के बाहर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को पैपराजी ने स्पॉट किया। एक्ट्रेस ब्लू कलर के सैटिन ड्रेस में नजर आईं। वहीं, निक जोनस ने ब्लैक शर्ट, पैंट और रेड कैप के साथ खुद को स्टाइल किया। फरहान अख्तर के घर एक्सेल एंटरटेनमेंट के को-ओनर रितेश सिधवानी भी पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया के लिए पोज भी किया।

फैंस की बढ़ी उम्मीदें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मीटिंग में कई बड़े नाम शामिल थे, जो 'डॉन 3' और 'जी ले जरा' के मेकर्स हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद फिल्म का काम आगे बढ़ सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

'जी ले जरा' की चर्चा तेज

फरहान अख्तर ने फिल्म 'जी ले जरा' की घोषणा साल 2021 में की थी। उन्होंने कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट को लीड एक्ट्रेस लेने की घोषणा भी की थी, लेकिन फिल्म लगातार आगे बढ़ते चली जा रही है। ऐसे में फरहान अख्तर के घर हुई ये मीटिंग 'जी ले जरा' के प्रोग्रेस की ओर इशारा कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan: ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ 'बड़े मियां छोटे मियां' का ये वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

प्रियंका की आने वाली फिल्में

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस हेड्स ऑफ स्टेट्स में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ नजर आएंगी। वो डिज्नीनेचर की आगामी फिल्म टाइगर में अपनी आवाज भी दे रही हैं।