विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 की सफलता के बीच Yami Gautam को मिला उनका 'हक', आलिया-कृति को पछाड़कर बनीं बेस्ट एक्ट्रेस!

Published: Mon, 06 Apr 2026 12:06 PM (IST)

जबसे धुरंधर 2 ब्लॉकबस्टर हुई है तबसे यामी गौतम को लेकर बॉलीवुड की हवा बदली हुई है। इसी बीच हाल ही में यामी गौतम को आखिरकार उनका 'हक' मिला है।

यामी गौतम को 'हक' के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

यामी गौतम को 'हक' के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री यामी गौतम फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) से चर्चा में हैं। यामी गौतम ने पति आदित्य धर की फिल्म में एक खास कैमियो किया है तो वहीं पिछले काफी दिनों से यामी को लेकर बॉलीवुड के लोगों का रवैया थोड़ा बदला हुआ और इसी बीच यामी गौतम को अब उनका 'हक' भी मिल गया है। 

यामी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

हमेशा से यह आरोप लगते रहे हैं और कहा जाता रहा है कि यामी गौतम (Yami Gautam) को फिल्म इंड्स्ट्री में वो मुकाम नहीं मिला जिसकी वह हकदार रही हैं। अवॉर्ड शोज में यामी को बड़े अवॉर्ड्स नहीं दिए गए लेकिन हाल ही में यामी गौतम ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। यामी गौतम को फिल्म को हक के लिए यह अवॉर्ड मिला है।

yami haq

हाल ही में हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में यामी को यह खिताब मिला है। हालांकि यामी अवॉर्ड के लिए इस इवेंट में मौजूद नहीं थीं। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यामी गौतम के नाम की अनाउंसमेंट की और फिर यामी की जगह फिल्म हक के डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा ने उनकी तरफ से अवॉर्ड जाकर लिया। आपको बता दें कि इसी अवॉर्ड शो में यामी की फिल्म हक को भी बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है।

यह भी पढ़ें- Kriti Sanon के खिलाफ 'रील लाइक' करने पर Yami Gautam ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'सस्ती PR टैक्टिक्स...'

अवॉर्ड न मिलने पर क्या बोली थीं यामी?

आपको बता दें कि बीते वर्षों में यामी की कई ऐसी फिल्में रही हैं, जिनके लिए उन्हें अवॉर्ड नहीं दिया गया। इसको लेकर काफी विवाद भी सोशल मीडिया पर हुआ। यहां तक कि यामी ने भी इस पर खुलकर बात की।

yami n

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत के दौरान यामी ने कहा था कि उन्हें अगर कोई अवॉर्ड नहीं मिलता है तो वह इससे परेशान नहीं होती है। उन्हें किसी के भी वैलिडेशन की जरूरत नहीं है। यामी ने ये कहकर साफ कर दिया था कि उन्हें अवॉर्ड्स की भूख नहीं है। यामी के मुताबिक, जनता ही उनका सबसे बड़ा अवॉर्ड है।

कृति-आलिया को मिला था अवॉर्ड

आपको बता दें कि साल 2025 में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। दरअसल यामी गौतम और श्रद्धा कपूर भी इसमें नोमिनेटेड थीं। यामी गौतम अपनी फिल्म आर्टिकल 370 के लिए नोमिनेटेड थीं, वहीं आलिया भट्ट जिगरा के लिए और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) फिल्म स्त्री 2 के लिए नोमिनेटेड थीं।

alia awardd

इस अवॉर्ड में यामी की बजाय अवॉर्ड आलिया को मिला। इसके बाद आलिया की जमकर ट्रोलिंग हुई और लोगों ने अवॉर्ड् शो पर सवाल खड़े किए। जबकि आलिया की फिल्म जिगरा एक फ्लॉप फिल्म थी। वहीं श्रद्धा की स्त्री 2 और यामी की आर्टिकल 370 की जमकर तारीफ हुई थी और फिल्में हिट थीं।

yamiiiw

वहीं इसके अलावा बीते दिनों ही जब कृति सेनन (Kriti Sanon) को फिल्म तेरे इश्क में के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला तो कृति की काफी ट्रोलिंग हुई।

इसी बीच यामी ने गलती से एक रील लाइक कर दी, जिसमें कृति को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा था। इसके बाद यामी ने खुद इस पर आकर अपना पक्ष रखा और कहा कि वो ये सब पैंतरे नहीं आजमाती हैं और ना ही पीआर हथकंडे अपनाती हैं।

अब आखिरकार यामी गौतम को फिल्म 'हक' (Haq) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। एक तरफ जहां धुरंधर 2 के ब्लॉकबस्टर की चर्चा है तो वहीं दूसरी ओर यामी की हक भी हिट रही थी और फिल्म में यामी के किरदार को खूब पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में Yami Gautam के किरदार का 'हक' से है कनेक्शन? आदित्य धर के जीनियस दिमाग को करेंगे सलाम