विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सबसे पहले मैं जाऊंगा पाकिस्तान...' IIFA अवॉर्ड्स से वायरल हो रहा Dhruandhar 2 के अजय सान्याल का पुराना वीडियो

Published: Sat, 11 Apr 2026 07:07 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2026 07:28 PM (IST)

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बीच, आर माधवन का एक पुराना IIFA ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जो पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय खुफिया अभियानों पर आधारित है।

हालांकि, कई लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया। इंटरनेट पर इस फिल्म को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। इसी विवाद के बीच, IIFA के रेड कार्पेट का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- 'हां,मैंने सिगरेट नहीं पी...' Dhurandhar 2 की सफलता के बीच क्यों हो रही परेश रावल की तारीफ, एक्टर ने दिया जवाब

रिपोर्टर के सवाल का सेलेब्स ने दिया जवाब

इस वीडियो में एक रिपोर्टर कई सेलेब्स से सवाल पूछता है कि क्या आपने कभी पाकिस्तान में IIFA को होस्ट करने के बारे में सोचा है? अनिल कपूर से लेकर अनुपम खेर तक कई लोगों ने जवाब दिए।

madhavan (2)

लेकिन फैंस की नजरें सिर्फ दो एक्टर्स के जवाब पर टिक गईं। धुरंधर 2 की सफलता के बाद ये वीडियो और भी वायरल हो रहा क्योंकि इसमें आर माधवन और अर्जुन रामपाल के बयान हैं। आर माधवन ने धुरंधर 2 में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के निदेशक अजय सान्याल का किरदार निभाया था जबकि अर्जुन रामपाल ने आईएसआई के एक क्रूर एजेंट मेजर इकबाल की भूमिका निभाई थी।

क्यों वायरल हो रहा आर माधवन का जवाब?

जब आर माधवन से पूछा गया कि क्या वो पाकिस्तान जाकर शो होस्ट करना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "हां, मैं सबसे पहले जाऊंगा। मैं अपने पाकिस्तानी भाइयों और बहनों से बस इतना कहना चाहता हूं कि आपका प्यार हमेशा ट्विटर और फेसबुक के जरिए मुझ तक पहुंचता है। यह देखकर मुझे बहुत खुशी होती है कि आप हमें देखते हैं और पसंद करते हैं। सीमा पार से इतना प्यार पाकर मैं सचमुच भावुक हो गया हूं।"

अर्जुन रामपाल ने कहा, "दिल से तो यही इच्छा है कि आईआईएफए कम से कम एक बार पाकिस्तान जरूर जाए।" धुरंधर लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तीन सप्ताह पूरे हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- 'अजय सान्याल की नजर...' खचाखच भरे थिएटर में चुपके से Dhurandhar 2 देखने पहुंचे R Madhavan, फैन ने पकड़ा