कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बने मिकी और मिन्नी माउस, देखें तस्वीरें
Ranveer Singh and Deepika Padukone as Mickey and Minnie Mouse रणवीर और दीपिका ने खुद को डिज्नी के पात्रों मिकी और मिन्नी माउस में बदल लिया है।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दोनों 21 दिन के लॉकडाउन के चलते घर पर एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं क्योंकि कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए देश में 21 दिन की तालाबंदी की गई है।
अब कपल अपने प्रशंसकों को सेल्फ-आइसोलेशन के दौरान अपने फोटो और वीडियो को शेयर करते हुए उनका मनोरंजन कर रहे हैं। हमने दीपिका को खाना बनाते हुए, केक पकाते हुए, उनकी अलमारी को ठीक हुए देखा है। और अब रणवीर और दीपिका ने खुद को डिज्नी के पात्रों मिकी और मिन्नी माउस में बदल लिया है।
तस्वीर में 'गली बॉय' अभिनेता को एक चम्मच पकड़े हुए देखा जा सकता हैl जबकि उनकी पत्नी के हाथ में नमक छिड़कने वाला डिब्बा पकड़े हैं। रणवीर ने उनकी एक एनिमेटेड तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। पोस्ट का कैप्शन दिया है, 'दिल का रास्ता पेट से होकर जाता हैं😂❤️ @deepikapadukone' काम के मोर्चे पर दोनों को अगली बार कबीर खान की फिल्म '83' में एक साथ देखा जाएगा। दीपिका शकुन बत्रा की अगली फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अभिनय करेंगीl जबकि रणवीर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगे।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में शादी की हैंl दोनों इसके पहले एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट करते रहे हैंl दीपिका पादुकोण और रणवीर एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया हैंl इसके चलते दोनों के बीच बोन्डिंग अच्छी होती गई और अंत में दोनों ने शादी कर लियाl दीपिका ने हाल ही में छपाक नामक फिल्म का निर्माण भी किया थाl हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गई थींl दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द फिल्म 83 में नजर आएंगेl इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैंl इस फिल्म की रिलीज को कोरोना के चलते टाल दिया गया हैंl हालांकि सभी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैंl