लॉकडाउन के बीच अनुष्का शर्मा ने इम्युनिटी बढ़ाने पर दिया जोर, शेयर किए महत्वपूर्ण टिप्स
Anushka Sharma shares health tips to boost immunity अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के नाम को मिलाकर बना विरुष्का हैशटैग भी खूब ट्रेंड होता हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों COVID -19 के बारे में न केवल जागरूकता फैला रही हैं, बल्कि इससे निपटने में सहायक टिप्स भी बता रही हैं। इस बार अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया हैंडल को कुछ उपयोगी स्वास्थ्य युक्तियों को शेयर किया हैंl जो कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं।
अभिनेत्री ने शेयर किया कि वह सुबह की शुरुआत हल्दी के मिश्रण से करती हैंऔर फिर नींबू पानी लेती है और फिर नमकीन पानी पीती है। इन फोटो को शेयर करने के अलावा उन्होंने कोट किया, 'बस! ओवर एंड आउट' साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी शेयर की हैं। कुछ ही समय बाद अनुष्का ने फिल्टर के साथ खुद की एक तस्वीर शेयर करके प्रशंसकों का मनोरंजन किया हैं।
एक पोस्ट में उनके माथे पर एक चिन्ह देखा जा सकता हैं, इसमें लिखा था, '2020 में मैं रहूंगी।' एक अन्य सेल्फी में उन्होंने कहा, 'जो जो घर पर बैठा है - वो महान।' अनुष्का और पति विराट कोहली अपनी क्यूट हरकतों से ऑनलाइन दुनिया का मनोरंजन करते रहे हैं। दोनों ने COVID -19 के संकट से निपटने में मदद के लिए राहत प्रयासों को निधि देने की भी घोषणा की हैं।
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सेल्फ-आइसोलेशन के दौर में एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैंl दोनों फेमस सेलेब्रिटी होने के चलते दोनों की बड़ी फैन फॉलोइंग हैंl अनुष्का शर्मा ने अपनी खुद की फिल्म मेकिंग कंपनी भी खोल रखी हैंl जबकि वह एक फैशन ब्रांड की भी मालकिन हैंl
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी इटली में हुई थींl दोनों ने शादी को गुप्त रखने का प्रयास किया थाl हालांकि बाद में दोनों ने अपनी शादी की घोषणा की और एक शानदार रिसेप्शन भी दिया थाl अनुष्का और विराट के नाम को मिलाकर 'विरुष्का' हैशटैग भी खूब ट्रेंड हुआ थाl