Amar Singh Death News: अमर सिंह के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर, जयाप्रदा और बच्चन परिवार के थे करीबी
Amar Singh Death News अमर सिंह के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका कई महीनों से सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके परिवार में अब पत्नी पंकजा और जुड़वां बेटियां रह गई हैं। 2013 में अमर सिंह की दुबई में किडनी फेल हो गई थी। इससे पहले मार्च 2020 में भी अमर सिंह की मौत की अफवाहें सामने आई थीं, तब पूर्व नेता ने कहा था, 'टाइगर अभी ज़िंदा है।' उनके निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ गई हैंl कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया हैंl
टीवी कलाकार डॉली बिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा, 'अमर सिंह के निधन की खबर सुनकर दुख हुआl'
Sad to hear about #AmarSingh no more pic.twitter.com/xBDXzO3y7D— Dolly Bindra (@DollyBindra) August 1, 2020
अमर सिंह के निधन पर दुख जताते हुए गीतकार मनोज मुन्तसिर ने लिखा, 'अमर सिंह जी मुझे अभी भी याद है कि जब हम IIFA-2018 के लिए बैंकाक के लिए उड़ान भर रहे थे, तो संयोग से हमें साथ में बैठे थे। हमने सिनेमा, कविता के बारे में बहुत कुछ बात की लेकिन राजनीतिक कुछ भी नहीं। आपको याद रखूंगा।'
May you rest in peace #AmarSingh ji. I still remember our chance meeting when coincidently we got adjoining seats in the craft, while flying to Bangkok for IIFA-2018. We talked a lot about cinema, poetry but nothing political. You will be missed.— Manoj Muntashir (@manojmuntashir) August 1, 2020
कभी पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह बच्चन परिवार का हिस्सा थे, लेकिन फिर उनके रास्ते अलग हो गएl हाल ही अमर सिंह ने मृत्युशैया से एक वीडियो जारी कर अपने 'ओवररिएक्शन' पर पछतावा जताया था। अमर सिंह का बच्चन परिवार के साथ गहरा रिश्ता अखबारों की सुर्खियों और यहां तक कि एक किताब का हिस्सा भी रहा है।
अमर सिंह ने बच्चन परिवार से खुद को दूर करते हुए कई साल बिताए, यहां तक कि उन्होंने बच्चन परिवार को 'पाखंडी' भी कहा। हालांकि फिर अमर सिंह ने एक ट्वीट कर कहा कि 'मृत्यु शैया' पर उन्हें 'अमित जी और परिवार के खिलाफ की प्रतिक्रिया' पर पछतावा है। अमर सिंह फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के भी करीबी थेl इसके अलावा वह फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु के भी संपर्क में रहे हैंl