विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बेसिक बातें सीख लो...' Salman Khan की 'हीरो' पोस्ट पर क्यों फूटा अमाल मलिक का गुस्सा?

Published: Sat, 12 Sep 2026 12:59 PM (IST)

अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने हाल ही में सलमान खान फिल्म्स के सोशल मीडिया पेज पर अपनी भड़ास निकाली और फैंस ने भी उनका साथ दिया।

सलमान खान की हीरो पोस्ट पर भड़के अमाल मलिक

सलमान खान की हीरो पोस्ट पर भड़के अमाल मलिक

HighLights

  1. सलमान खान की हीरो पोस्ट पर भड़के अमाल मलिक

  2. सलमान खान फिल्म्स ने फटाफट दिया क्रेडिट

  3. 'हीरो' फिल्म को पूरे हुए 11 साल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने 2015 की फिल्म 'हीरो' की एनिवर्सरी पर किए गए पोस्ट को लेकर सलमान खान फिल्म्स की टीम पर सवाल उठाए हैं।

सिंगर ने उठाया सलमान खान फिल्म्स पर सवाल

सिंगर ने उस गाने के कंपोजर और गीतकार का नाम शामिल न करने के फैसले पर सवाल उठाया और इसे उनकी 'गुस्ताखी' बताया। अमाल ने सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल पेज पर शेयर किए गए पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि गाने को बनाने वालों के प्रति सम्मान की कमी दिखाई गई है।

अमाल मलिक ने जताई नाराजगी

उन्होंने लिखा, 'जो कोई भी सलमान खान फिल्म्स का का पेज या सोशल मीडिया संभाल रहा है, गाने के कंपोजर और गीतकार का नाम न लिखकर आपने जो हिम्मत दिखाई है, उसके लिए दाद देनी पड़ेगी! यह अच्छा नहीं लगता कि जिस गाने को एक म्यूजिक कंपोजर और गीतकार ने अपने दर्द, खून, पसीने और आंसुओं से बनाया हो, उसे बनाने वालों का सम्मान किए बिना या उनका जिक्र किए बिना ही उसका जश्न मनाया जाए'।

amaal

उन्होंने आगे कहा, 'बेसिक चीजें करना सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए। मेरा कमेंट डिलीट मत करना, इसे सलमान सर (Salman Khan) को भी देखने दीजिए, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने कितनी बड़ी गड़बड़ की है'।

अमाल थे फिल्म के कंपोजर

यह कमेंट तब आया जब प्रोडक्शन हाउस ने हीरो की 11वीं एनिवर्सरी मनाई। हीरो (Hero) निखिल आडवाणी की डायरेक्ट की हुई फिल्म थी जिसमें सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बता दें कि अमाल फिल्म के म्यूजिक के कंपोजर थे, जबकि कुमार ने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ (Main Hu Hero Tera) के लिरिक्स लिखे थे, जो साउंडट्रैक के सबसे जाने-माने गानों में से एक बन गया। यह गाना ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था, जबकि सलमान खान ने भी अपना वर्जन रिकॉर्ड किया था।

amaal

अमाल मलिक की बात करें तो, कंपोजर ने जय हो, रॉय, हीरो, एयरलिफ्ट, कपूर एंड संस, एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, बागी, कबीर सिंह और वेदा जैसी फिल्मों में गानों की कंपोजिशन की हैं ।

सलमान खान फिल्म्स ने दिया क्रेडिट

अमाल मलिक से इस कमेंट के बाद सलमान खान फिल्म्स ने अपनी पोस्ट को एडिट करते हुए अब उन्हें और गीतकार कुमार को क्रेडिट दिया है।

यह भी पढ़ें- 47 साल पहले Lata Mangeshkar ने गाया था 'छठी मैया' का सुपरहिट भोजपुरी गीत, दर्दभरा गाना सुन आंखों से बहेंगे आंसू